24 घण्टे ऑनलाइन

यह स्वादिष्ट डिश बन जाएगी सबकी फेवरेट, जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा

खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो लगभग हर घर में बनती है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है।…

24GhanteOnline
January 21, 2026
3 min read
यह स्वादिष्ट डिश बन जाएगी सबकी फेवरेट, जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा

खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो लगभग हर घर में बनती है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पाचन में हल्की होने के साथ ही यह स्वादिष्ट भी होती है। इसे बनाने की विधि सरल है और ये आसानी से तैयार होने वाला फूड है। कई तरह के मसालों से भरपूर इस डिश में आप अलग-अलग तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। इसे जो भी खाएगा वो दोबारा मांगेगा। आपने अगर इसे कभी ट्राई नहीं किया है तो इस बार इसे किसी भी दिन बनाकर जरूर देखें।

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) बनाने की सामग्री


चावल – 1 कटोरी
मूंग दाल – 1 कटोरी
प्याज – 1
टमाटर – 1
आलू – 1
मटर – 1/2 कटोरी
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
लहसुन कलियां – 4-5
हरी लहसुन कटी – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया बारीक कटा – 3 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – 4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

काठियावाड़ी मसाला खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) बनाने की विधि


- चावल और दाल को साफ करें और फिर उन्हें पानी से धो लें। इसके बाद प्याज, टमाटर और आलू के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- इसके बाद एक प्रेशर कुकर लें और उसमें भिगोए दाल-चावल डालें। इसके बाद कुकर में कटे हुए आलू, मटर दाने, हल्दी और थोड़ा सा नमक डाल दें।
- दाल-चावल के अनुपात में चार गुना पानी डालकर कुकर को बंद कर खिचड़ी को पका लें। 3-4 सीटी में दाल-चावल अच्छी तरह से पक जाएंगे।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद जीरा, लहसुन के टुकड़े, अदरक कसी हुई और हींग डालकर भूनें।
- कुछ सैकंड बाद बारीक कटा प्याज और कटा हरा लहसुन डालकर चम्मच से चलाते हुए पकाएं।
- जब प्याज नरम होने लगे तो इसके बाद कटे टमाटर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोड़ी सी हल्दी डालकर चलाते हुए पकाएं।
- कुछ देर बाद टमाटर भी नरम हो जाएंगे और मसाला तेल छोड़ना शुरू कर देगा। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालें और मसाले में उबाल आने दें।
- इसके बाद इसमें पकाई हुई खिचड़ी को डालकर मिक्स कर दें। अब खिचड़ी को तेज आंच पर 2 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद हरी धनिया पत्ती डाल दें और गैस बंद कर दें। तैयार है काठियावाड़ी खिचड़ी (Kathiawadi masala khichdi) । इसे गरमागरम सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…