रैपिड रेल परियोजना में बाधा बन रही थी मस्जिद, फिर हुआ ये...
मेरठ। जिले में शुक्रवार को रैपिड रेल (Rapid Rail Project) और सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रही सालों पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित मस्जिद (Mosque) को सहमति से हटाने का कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद बुलडोजर से रात तक…
मेरठ। जिले में शुक्रवार को रैपिड रेल (Rapid Rail Project) और सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रही सालों पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित मस्जिद (Mosque) को सहमति से हटाने का कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद बुलडोजर से रात तक मस्जिद को हटा दिया गया। जिस मस्जिद को हटाया गया, उसे जहांगीर मस्जिद के नाम से जाना जाता था।
बताया जाता है कि मस्जिद (Mosque) को इसलिए हटाया गया, क्योंकि मस्जिद रैपिड रेल परियोजना और सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रही थी। शुक्रवार को सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मस्जिद को खाली कर दिया था। साथ ही चौखट और दरवाजे भी निकाल ले गए थे। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने एडीएम सिटी से मुलाकात की और मस्जिद को हटवाने का अनुरोध किया।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) अधिकारी पिछले कई दिनों से मस्जिद हटाने के लिए सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। गुरुवार रात एडीएम सिटी बृजेश सिंह और अधिकारियों ने मस्जिद के इमाम से बातचीत की और मस्जिद को हटाने के लिए चर्चा की। शुक्रवार को मस्जिद हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।
मदनी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से सुप्रीम कोर्ट नाराज, अधिकारियों को जारी किया अवमानना का नोटिस
शुक्रवार नमाज़ के बाद मस्जिद की कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दोबारा एडीएम सिटी से मुलाकात की। जिसके बाद रात में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, मस्जिद को हटाने के तुरंत बाद वहां का मलबा साफ कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
