24 घण्टे ऑनलाइन

4 शुभ संयोग में होगी नए साल की शुरुआत, जरूर करें ये काम

2025 का आगमन बुधवार एक जनवरी को होगा। यह दिन न केवल नव वर्ष (New Year) का उत्सव लेकर आएगा, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष शुभ रहेगा। इस दिन चार शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी पवित्र और मंगलमय बना रहे हैं।…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

2025 का आगमन बुधवार एक जनवरी को होगा। यह दिन न केवल नव वर्ष (New Year) का उत्सव लेकर आएगा, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी विशेष शुभ रहेगा। इस दिन चार शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी पवित्र और मंगलमय बना रहे हैं। ज्योतिष जानकार पंडित अरविंद पांडेय के अनुसार, 2025 का यह साल व्यापार में नई ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। शुक्र और शनि की युति व्यवसाय क्षेत्र में निवेश और विस्तार के नए अवसर लेकर आएगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापारियों के लिए यह साल अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। साल की शुरुआत शुभ संयोग में हो रही है।

शुभ संयोग में होगी नए साल (New Year) की शुरुआत


उत्तराषाढ़ नक्षत्र: आचार्य पप्पू पांडेय के मुताबिक, 1 जनवरी को उत्तराषाढ़ नक्षत्र का संयोग बनेगा। यह नक्षत्र सफलता, समृद्धि और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसे शुभ कार्यों और नए शुरुआत के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।

बालव करण: साल के पहले दिन बालव करण रहेगा, जो शुभता और उन्नति का प्रतीक है। इस कारण व्यापार, परिवार और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का संकेत देता है।

व्याघात योग: व्याघात योग को थोड़ा कठिन माना जाता है। लेकिन, इस दिन बुध के प्रभाव से यह योग संतुलित रहेगा। यह योग आपके कार्यों में रुकावटों को दूर कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

शुक्र-शनि की युति: नववर्ष की शुरुआत शुक्र और शनि की युति के साथ होगी। यह युति व्यापार में उन्नति और प्रजा के वैभव को बढ़ाने का संकेत देती है। शुक्र धन, विलासिता और कला का कारक है, जबकि शनि मेहनत, अनुशासन और स्थायित्व का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों का साथ समाज और व्यक्तिगत जीवन में स्थायित्व और प्रगति लाएगा। शनि ग्रह का प्रभाव समाज में स्थायित्व और अनुशासन लाने वाला रहेगा। इसका असर प्रजा के जीवन में समृद्धि और खुशहाली के रूप में दिखेगा। सामाजिक स्तर पर यह साल सामूहिक उन्नति का संकेत देता है।

2025 की शुभ शुरुआत के लिए जरूर करें ये काम-


1 जनवरी को बुधवार है, बुधवार को गणेश जी का दिन माना जाता है। श्री गणेश जी के दर्शन करें। उनकी पूजा करके साल की शुरुआत करें। 1 जनवरी के शुभ योग में कोई नया कार्य आरंभ करना लाभकारी साबित हो सकता है। जरूरतमंदों को दान और सेवा से नए साल की शुरुआत करना शुभ फलदायक होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…