24 घण्टे ऑनलाइन

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार सालो में श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 करोड़ के पार

वाराणसी: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण के बाद बाबा के भक्तो की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पित नव्य-भव्य…

24GhanteOnline
December 4, 2025
3 min read

वाराणसी: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर विराजमान श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण के बाद बाबा के भक्तो की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पित नव्य-भव्य धाम ने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय लिखा है। चार वर्षों में लगभग 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाज़िरी लगा चुके हैं, यही नहीं बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी बाबा विश्वनाथ धाम की आभा से खींचे चले आ रहे है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा काशी का चतुर्मुखी विकास, श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार,सुविधा, सुगमता और सुरक्षा के चलते बाबा के भक्तो ने महादेव के दरबार में हाज़िरी का कीर्तिमान बना दिया है।

भक्तों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था


विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के पुनरुद्धार ने न केवल मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा बढ़ाई है, बल्कि श्रद्धालुओं को सुगमता और सुविधा भी प्रदान की है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का अच्छा प्रबंध किया गया है। ,ठंड बरसात और गर्मी में तेज धूप से बचाने के लिए जर्मन हैंगर, गर्मी में पैरों को जलन से बचाने हेतु मैट,कूलर,पीना का पानी ,सावन में वृद्धो ,दिव्यांगजनों एवं आशक्त जनों के लिए निःशुल्क व्हील चेयर ,गोल्फ कार्ट ,गर्मी के दिनों में कैनोपी,ओआरएस, चिकित्सा व्यवस्था आदि सुविधाओं ने शिव भक्तों को बाबा के चौख़ट तक पहुंचने की राह आसान कर दी है।

योगी सरकार के प्रयासों से बदला काशी का स्वरूप


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों ने काशी को विश्व धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री खुद बाबा दरबार में महीने मे औसतन एक या दो बार हाज़िरी लगाते रहते है और भक्तो के हर छोटी बड़ी सुविधा के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा करके आवशयक निर्देश देते है। शहर का चौतरफा विकास न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी साबित हुआ है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

3 हज़ार से 5 लाख वर्ग फुट तक का भव्य विस्तार


काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) परिसर का लगभग तीन हज़ार वर्ग फुट से, लगभग पांच लाख वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में विस्तारित होने के बाद ,धाम में सनातनियो का दर्शन के लिए ताँता लगा रह रहा है। नव्य-भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम का 13 दिसम्बर 2021 के लोकार्पण होने के बाद बाबा के दरबार में हाज़िरी लगाने वाले शिव भक्तो की संख्या में कई गुना वृद्धि हो गई है।

13 दिसंबर 2021 के बाद हर वर्ष बढ़ता भक्तों का सैलाब


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Dham) न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र के बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का 13 दिसंबर 2025 को चार वर्ष पूरा हो रहा है। 2 दिसंबर 2025 तक यहां दर्शन के लिए आने वालों की संख्या लगभग 26 करोड़ ,23 लाख 56 हज़ार से अधिक पहुंच गई है। अब प्रतिवर्ष औसतन लगभग 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर रहे हैं।

धाम में भक्तों की कुल संख्या का वर्षवार संख्या


2021 (13–31 दिसंबर) — 48,42,716

2022 (जनवरी–दिसंबर) — 7,11,47,210

2023 (जनवरी–दिसंबर) — 5,73,10,104

2024 (जनवरी–दिसंबर) — 6,23,90,302

2025 (जनवरी–2 दिसंबर) — 6,66,66,511

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें