कोविंद की किताब लॉन्च, मां को याद कर भावुक हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोविंद के संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोविंद के संघर्ष और सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व की जमकर सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का मार्गदर्शन और स्नेह उनके लिए बड़ी पूंजी रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी।
कोविंद के संघर्ष का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि रामनाथ कोविंद ने बेहद कम उम्र में अपनी मां को खो दिया था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुश्किलों ने कोविंद को कमजोर करने के बजाय और मजबूत बनाया।
इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां 100 वर्ष से अधिक समय तक जीवित रहीं और उन्हें आशीर्वाद देती रहीं, फिर भी आज उन्हें मां की कमी महसूस होती है।
‘ऐसे युवाओं की देश को जरूरत’
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को रामनाथ कोविंद जैसे युवाओं की जरूरत है, जो कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि संघर्षों से निकलकर सफलता हासिल करने वाली ऐसी कहानियां विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नई पीढ़ी को प्रेरणा दे सकती हैं।
एक देश-एक चुनाव पर भी चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद भी रामनाथ कोविंद ने सार्वजनिक जीवन से दूरी नहीं बनाई। वह ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था पर आगे बढ़ने से देश के लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद का जीवन संघर्ष, सेवा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
