भारत में HMPV की एंट्री से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स भी हुआ धराशायी
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हावी हो गई। बाजार में यह गिरावट एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद देखी गई। निवेशक नए HMPV वायरस (HMPV Virus) की…
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को हरे निशान पर कारोबार शुरू होने के बावजूद बिकवाली हावी हो गई। बाजार में यह गिरावट एचएमपीवी के दो मामले सामने आने के बाद देखी गई। निवेशक नए HMPV वायरस (HMPV Virus) की खबर के बाद चिंता में दिखे। सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 1,151.41 (1.45%) अंकों की गिरावट के साथ 78,085.34 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 317.80 (1.32%) अंक गिरकर 23,686.95 पर पहुंच गया।
इससे पहले, भारतीय शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 85.2 अंक चढ़कर 24,089.95 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन शुरुआती तेजी बाद शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की वजह विदेशी फंड निकासी और सतर्कता मानी जा रही है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 85.2 अंक की बढ़त के साथ 24,089.95 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 68.56 अंक की गिरावट के साथ 79,159.58 अंक पर और निफ्टी 48.20 अंक फिसलकर 23,956.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
चीन के खतरनाक वायरस की भारत में एंट्री, इस राज्य में मिले HMPV के 2 केस
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायद में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार (American Market) शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,227.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
