किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच हुआ धड़ाम, कई नेता और कार्यकर्ता घायल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान किसान कांग्रेस (Kisan Congress) के प्रदर्शन में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यकर्ताओं और नेताओं से भरा मंच अचानक टूटकर ढह गया। इस हादसे में कई…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान किसान कांग्रेस (Kisan Congress) के प्रदर्शन में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यकर्ताओं और नेताओं से भरा मंच अचानक टूटकर ढह गया। इस हादसे में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता और दिग्गज नेता रोशनपुरा चौराहे पर जमा हुए थे, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण मंच अचानक टूट गया।
दरअसल, किसान कांग्रेस (Kisan Congress) बजट सत्र के पहले दिन बीजेपी सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मंच टूटने से कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बावजूद किसान कांग्रेस (Kisan Congress) ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। कार्यकर्ता और नेता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन में शामिल दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने इसे सरकार की नाकामी करार देते हुए अपनी मांगों को और मुखर किया।
ना जलाएं पराली, ऑर्गेनिक उत्पाद के रूप में ये है मिट्टी की आत्मा
यह घटना विधानसभा सत्र के पहले दिन की चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, वहीं घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मीनाक्षी नटराजन मैदान में, राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan ) ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस ने शक्ति…
‘इंडिया से भारत: एक प्रवास’ किताब का CM मोहन यादव ने किया विमोचन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को भारत बनाने के लिए एक नहीं अनेक ऐतिहासिक और स्मरणीय कार्य किए हैं। हमारी न्याय व्यवस्था के निर्णय से जहां…
OPD में बिल्ली ने 3 बच्चों का दिया जन्म, मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई
इंदौर स्थित एम वाय अस्पताल के ओपीडी (OPD) में बिल्ली के बच्चों के जन्म लेने की घटना ने मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। छह महीने पहले इसी अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों…
Kuno में बड़ा हादसा! चीता वीरा के शावक की जंगल में छोड़ने के अगले दिन मौत
श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में हाल ही में जंगल में छोड़े गए दो चीता शावकों में से एक की मौत हो गई। वन विभाग की टीम को 10 महीने के शावक का शव जंगल क्षेत्र में मिला…
