24 घण्टे ऑनलाइन

बेहद लाजवाब है इसका टेस्ट, हर सदस्य की जुबान पर इसका राज

गर्मियों में गला तर करने के लिए पानी के साथ और भी कई हेल्दी ड्रिंक उपलब्ध रहते हैं। गन्ने का जूस, जलजीरा, पना, तरबूज की तो जबरदस्त आवक होती ही है, साथ ही इस सीजन में खरबूजे भी भरपूर मिलते हैं। ये फल पानी से भरपूर होता…

24GhanteOnline
April 25, 2026
2 min read

गर्मियों में गला तर करने के लिए पानी के साथ और भी कई हेल्दी ड्रिंक उपलब्ध रहते हैं। गन्ने का जूस, जलजीरा, पना, तरबूज की तो जबरदस्त आवक होती ही है, साथ ही इस सीजन में खरबूजे भी भरपूर मिलते हैं। ये फल पानी से भरपूर होता है। अगर खरबूजा आपको पसंद है तो आप इससे भी एक बेहद दिलचस्प और स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी है मस्कमेलन की स्मूदी (Muskmelon Smoothie) । यह काफी हेल्दी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है। इसके साथ ही आपको ऊर्जावान और कूल रखने में मदद करता है। इसे आप अपनी डाइट में नियमित तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। यह आपको गर्मी से राहत दिलाने का काम करता है। इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है, जिससे घर के हर सदस्य की जुबान पर इसका राज हो जाता है।

मस्कमेलन की स्मूदी (Muskmelon Smoothie) बनाने की सामग्री


खरबूजा
नारियल पानी
दूध
शहद
काली मिर्च
जायफल
अदरक
अजवायन के पत्ते
वनीला एक्सट्रेक्ट

मस्कमेलन की स्मूदी (Muskmelon Smoothie) बनाने की विधि


- सबसे पहले खरबूजे के छोटे-छोटे पीस काट लें। इन्हें ब्लेंडर में डालें।
- इसमें दूध मिलाएं और कोकोनट वॉटर यानी नारियल का पानी भी मिक्स कर दें।
- थोड़ा सा शहद, वनीला एक्सट्रेक्ट भी मिला दें। काली मिर्च कुटी हुई इस्तेमाल करें।
- जायफल का भी पाउडर ही उपयोग में लें। अदरक को बारीक काट कर मिक्स करें।
- इसी तरह अजवायन के पत्तों को भी बहुत बारीक करके मिक्स करें।
- अब ब्लैंडर में ये सारी चीजें मिक्स कर दें। जब सब कुछ मिक्स होने के बाद स्मूथ पेस्ट की शक्ल ले ले तो समझिए कि स्मूदी (Muskmelon Smoothie) तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…