24 घण्टे ऑनलाइन

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

बॉलीवुड की डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश की महिमा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिलीज के शुरुआती दिनों में दर्शकों के लिए तरस रही यह फिल्म अब लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म…

24GhanteOnline
September 12, 2026
2 min read
नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

बॉलीवुड की डिवोशनल फिल्म ‘हनुमान अंश की महिमा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रिलीज के शुरुआती दिनों में दर्शकों के लिए तरस रही यह फिल्म अब लगातार करोड़ों की कमाई कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 36 दिन पूरे हो चुके हैं और इसके बावजूद कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज के 36वें दिन भी 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि पिछले 9 दिनों से फिल्म की रोजाना कमाई डबल डिजिट में बनी हुई है। शुरुआती दौर में कमजोर प्रदर्शन के चलते फिल्म को कई सिनेमाघरों से हटाना पड़ा था, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का मजबूत वर्ड ऑफ माउथ मिला और फिल्म की कमाई अचानक रफ्तार पकड़ने लगी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश की महिमा’ का अब तक का नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपये हो चुका है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म की यह कमाई उसे बॉक्स ऑफिस की बड़ी स्लीपर हिट्स में शामिल कर रही है।

डिवोशनल फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ‘हनुमान अंश की महिमा’ ने भी अपनी अलग जगह बना ली है। ‘हनुमान’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘लालो कृष्ण सहायते’ जैसी फिल्मों के बाद यह फिल्म भी कम बजट में बड़ी कमाई का उदाहरण बनती नजर आ रही है।

अब फिल्म की नजर आने वाले वीकेंड पर है। अगर कमाई का यह सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो ‘हनुमान अंश की महिमा’ बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।