24 घण्टे ऑनलाइन

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा शक्ति’ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में युवाओं को अवसर, कौशल,…

24GhanteOnline
June 13, 2026
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा शक्ति’ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में युवाओं को अवसर, कौशल, नवाचार और नेतृत्व से जोड़ते हुए उन्हें विकसित भारत की यात्रा का ‘प्रमुख भागीदार’ बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत आज भारत में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और रोजगार के नए केंद्र बन चुके हैं। नई शिक्षा नीति, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा रोजगार मेलों जैसी पहलों ने युवाओं को कौशल, स्वरोजगार और रोजगार के ‘नए अवसर’ प्रदान किए हैं। वहीं, खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का मार्ग प्रशस्त किया है।

यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की पहचान है, जहां युवा केवल रोजगार तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार और अवसरों का सृजन करने वाले बन रहे हैं। ‘नवाचार से रोजगार’ और ‘कौशल से करियर’ तक, युवा शक्ति आज विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। 12 साल - विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें