24 घण्टे ऑनलाइन

योगी कैबिनेट ने दी स्व. अजित पवार को श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव…

24GhanteOnline
January 29, 2026
1 min read
योगी कैबिनेट ने दी स्व. अजित पवार को श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक (Yogi Cabinet) में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

मंत्रिपरिषद ने विगत 28 जनवरी को बारामती, महाराष्ट्र में हुई विमान दुर्घटना में अजित पवार व अन्य लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद बताया। कैबिनेट ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति की कामना की।

कैबिनेट (Cabinet) ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति है। स्वर्गीय अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्रिपरिषद ने कहा कि अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने तथा महाराष्ट्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें