24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर, युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को फावड़े से काट डाला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विवाद के बाद एक पोते ने अपने दादा, बड़े दादा और दादी को फावड़े से काटकर मौत (Murder) घाट उतार दिया है। सनकी युवक ने पशु पर भी फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर…

24GhanteOnline
February 28, 2025
2 min read

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विवाद के बाद एक पोते ने अपने दादा, बड़े दादा और दादी को फावड़े से काटकर मौत (Murder) घाट उतार दिया है। सनकी युवक ने पशु पर भी फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोरखपुर की झंगहा थाना क्षेत्र के क़ुराईन टोला में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक सनकी पोते ने अपने दादा उनके बड़े भाई और दादी की फावड़े से काट कर हत्या (Murder) कर दी। ऐसा कहा जा रहा है कि सनकी पोते ने पहले भैंस पर फावड़े से हमला किया जिसको देख उसके दादा ने इसका विरोध किया। दादा के विरोध करने पर पोते ने उनपर भी फावड़े से हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर सनकी युवक के बड़े दादा और दादी भी मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद उसने उन दोनों पर भी फावड़े से वार करना शुरू कर दिए। जान बचाने के लिए जब वह लोग खेत की तरफ भागने लगे तब सनकी पोते में उन्हें दौड़ा कर मार डाला और तीनों शवों को इकट्ठा कर उसके पास बैठा रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या (Murder) में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

SSP ने 57 दारोगा के खिलाफ शुरू की जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। फिलहाल मौकी पर पहुंच फॉरेंसिक टीम ने कई सबूत को इकट्ठा कर लिया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची है एक पोते ने अपने दो दादा और एक दादी को मार दिया है। उसने एक पशु पर भी वार कर घायल किया है।

उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके पास से फावड़ा भी बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें