घर में रखी इन चीजों से दूर होगी आर्थिक तंगी
वर्तमान समय में हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है। अच्छा जीवन बिताने के लिए पैसों (Money) की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों को कम प्रयास में ही मां लक्ष्मी का साथ मिल जाता है, जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद…
वर्तमान समय में हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है। अच्छा जीवन बिताने के लिए पैसों (Money) की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों को कम प्रयास में ही मां लक्ष्मी का साथ मिल जाता है, जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न नहीं कर पाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कई चीजों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जानिए वास्तु शास्त्र (Vastu) के अनुसार, किन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न-
घोड़े की नाल-
घोड़े की नाल पर नींबू मिर्ची लगाकर घर के दरवाजे के बीच में टांग दें। कहते हैं कि ऐसा करने से घर को किसी की नजर नहीं लगती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विंड चाइम-
घर में विंड चाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसका सीधा प्रभाव हमारे भाग्य पर पड़ता है। विंड चाइम से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
चाइनीज सिक्के-
फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तीन सिक्के एक लाल रिबन में बांधकर घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है। तीन सिक्कों को त्रिभुवन का प्रतीक माना जाता है। यह तीन देवियों का प्रतीक माने जाते हैं।
लाफिंग बुद्धा-
घर में धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा को रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा सवा दो इंच से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
