24 घण्टे ऑनलाइन

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

भोजन का सही स्वाद तभी आता हैं जब उसमें सभी मसाले संतुलित मात्रा में हो, खासतौर से नमक (Salt) । जी हां, भोजन में संतुलित नमक खाने का स्वाद बढ़ा देता हैं। एक बार कम नमक का भोजन खाया जा सकता हैं लेकिन ज्यादा नमक होने पर…

24GhanteOnline
May 17, 2026
2 min read

भोजन का सही स्वाद तभी आता हैं जब उसमें सभी मसाले संतुलित मात्रा में हो, खासतौर से नमक (Salt) । जी हां, भोजन में संतुलित नमक खाने का स्वाद बढ़ा देता हैं। एक बार कम नमक का भोजन खाया जा सकता हैं लेकिन ज्यादा नमक होने पर खाना जीभ के लिए खतरनाक हो जाता हैं। नमक ज्यादा होने पर खाने को सही करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो खाने में तेज नमक (Salt) की इस समस्या को दूर करने का काम करेंगे।

भूना बेसन है काम की चीज

अगर आपकी करी में नमक (Salt) तेज हो गया है तो आप एक अलग पैन में दो चम्‍मच बेसन भूनें और करी में डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं। एक उबाल आने पर उसे गैस से उतार लें। सूखी सब्‍जी के लिए भी आप यह उपाय अपना सकती हैं। भूना बेसन करी और सब्‍जी के स्‍वाद को भी बढ़ा देता है।

नींबू का रस भी है काम की चीज

इंडियन, चाइ‍नीज़, मुगलई या इटैलियन, किसी भी तरह के खाने में अगर गलती से नमक ज्‍यादा हो गया हो तो उसमें नींबू का रस डाल दें। दरअसल किसी भी खाने में खट्टी चीज मिलाने पर उसमें नमक का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है। साथ ही खाना टेस्‍टी भी हो जाता है और हेल्‍दी भी।

आटे की गोली डालें

अगर आपकी दाल या करी में नमक (Salt) ज्‍यादा हो गया है तो रोटी के आटे की गोली बना लें, इसे दाल में डालें। ऐसा करने से आटा अधिक नमक को सोख लेगा और खाने में नमक की मात्रा बैलेंस हो जाएगी। यह ज़रूर ध्‍यान रखें कि सर्व करने से पहले गोली बाहर निकाल दी गई हो।

उबले आलू का करें प्रयोग

दाल या करी में अगर नमक ज्‍यादा हो गया हो तो उसमें दो तीन समूचे उबले आलू डाल दें। यह एक्‍स्‍ट्रा नमक को सोख लेगा और नमक तेज नहीं लगेगा।

ब्रेड का कर सकते हैं प्रयोग

अगर आपके पास समय नहीं है और खाने में नमक (Salt) ज्‍यादा हो गया है तो आप ब्रेड की मदद ले सकते हैं। सर्विंग बाउल में करी के साथ एक ब्रेड का टुकड़ा डालें। एक दो मिनट बाद इसे निकाल कर हटा लें। अगर करी कम लगे तो थोड़ा सा गरम पानी मिलाएं, नमक कम हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…