24 घण्टे ऑनलाइन

इन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए सोने के आभूषण, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने और शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। अगर जन्म कुंडली में कोई ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को उस ग्रह से संबंधित रत्न पहनना चाहिए। प्रत्येर रत्न…

24GhanteOnline
September 4, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने और शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। अगर जन्म कुंडली में कोई ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को उस ग्रह से संबंधित रत्न पहनना चाहिए। प्रत्येर रत्न एक ग्रह से जुड़ा है। अक्सर लोगों को सोना (Gold) पहने हुए देखा जाता है। लोग बिना ज्योतिषी की सलाह के गोल्ड या डायमंड पहन लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने (Gold) का संबध बृहस्पति ग्रह से है। सोना हर किसी के लिए शुभ नहीं है। यदि बिना ज्योतिषीय सलाह के सोना पहना जाए तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ राशियों के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता है। तो जानिए किन राशियों को सोना (Gold)  नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मिथुन राशि


मिथुन राशि वालों को सोना नहीं पहनना चाहिए। इस राशि के जातक यदि सोना (Gold)पहनते हैं तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि


कुंभ राशि के जातकों के लिए गोल्ड (Gold)शुभ नहीं माना जाता है। यदि इस राशि के जातक बिना किसी की सलाह के सोना पहनते हैं तो उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जन्म कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो तो भूलकर भी सोना नहीं पहनना चाहिए।

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों की जन्म पत्रिका में बृहस्पति की स्थिति कमजोर हो तो सोना (Gold) पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि सोना पहनने से व्यक्ति को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।