24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी इन गलतियों के चलते मां लक्ष्मी का घर में नहीं होता है वास

कई लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी गरीब रहते हैं और सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, तो इसका कारण होती हैं व्यक्ति की छोटी-छोटी गलतियां। इन गलतियों की वजह से कई आर्थिक समस्याओं (Poverty) का सामना करना पड़ सकता है।…

24GhanteOnline
February 13, 2026
2 min read
आपकी इन गलतियों के चलते मां लक्ष्मी का घर में नहीं होता है वास

कई लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी गरीब रहते हैं और सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, तो इसका कारण होती हैं व्यक्ति की छोटी-छोटी गलतियां।

इन गलतियों की वजह से कई आर्थिक समस्याओं (Poverty) का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मां लाक्ष्मी का घर में वास नहीं होता है, इसके चलते पैसों की तंगी घर में होने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन सी गलतियां घर में गरीबी का कारण बनती हैं?

घर में गरीबी (Poverty) आने की 5 वजहें


ब्रह्म मुहूर्त में न उठना – ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, सूर्योदय के समय या ब्रह्म मुहूर्त से पहले उठना शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और लक्ष्मी जी वास करती हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्योदय के बाद उठने से घर में गरीबी आती है, इसलिए हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में ही उठना चाहिए।

गुरुवार को बाल या नाखून काटना – कुछ लोग गुरुवार और एकादशी के दिन बाल और नाखून काटते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन बाल या नाखून काटने से मां लक्ष्मी चली जाती हैं और व्यक्ति को गरीबी का सामना करना पड़ता है।

घर में पानी का टपकना – घर में किसी नल या टंकी से पानी का टपकना अशुभ माना जाता है। घर में पानी टपकने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। घर में खराब या पुराने सामान रखने से धन हानि होती है।

घर में टूटे जूते-चप्पल रखना – घर में टूटे हुए जूते या चप्पल रखना अशुभ माना गया है। टूटे जूते-चप्पल घर में नहीं रखने चाहिए। इसके अलावा, फटे-पुराने कपड़ों को भी घर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। घर के पुराने जूते-चप्पल किसी को दान कर सकते हैं।

पूजा-पाठ न करना – हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, जप-तप और व्रत का बहुत महत्व होता है। लेकिन अगर आप अपने घर में पूजा पाठ नहीं करते या व्रत नहीं रखते हैं तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी होने लगती है। इसके कारण व्यक्ति को गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…