24 घण्टे ऑनलाइन

गर्ल्स की वार्डरोब में जरूर होने चाहिए ये दुपट्टे

बहुत सी महिलाये सूट पहनना ही चाहती हैं, क्युंकि वे आरामदायक होते हैं और काम करने में भी आसानी होती है। अगर कहीं बाहर भी जाना पड़ जाएं तो भी सूट ही आरामदायक होते हैं। बाजार में भी सूट की बहुत से प्रकार मिल जाते हैं। आजकल…

24GhanteOnline
January 28, 2026
3 min read

बहुत सी महिलाये सूट पहनना ही चाहती हैं, क्युंकि वे आरामदायक होते हैं और काम करने में भी आसानी होती है। अगर कहीं बाहर भी जाना पड़ जाएं तो भी सूट ही आरामदायक होते हैं। बाजार में भी सूट की बहुत से प्रकार मिल जाते हैं। आजकल सूट से ज्यादा दुपट्टे (Dupattas) सुन्दर सुन्दर मिलते हैं, जिन्हें लेकर पूरा सूट बनवाया जा सकता है। जानिए 5 ऐसे दुपट्टे जो जरूर आपके वार्डरोब में होना ही चाहिए।

फुलकारी दुप्पटा(Dupattas) 

अगर आप पंजाबी गानें सुनती हैं तो आपने कई गानों में पंजाबी कुड़ियों की खूबसूरती के साथ उनके सलवार सूट, परांदों, जूतियों और उनके फुलकारी दुपट्टे की भी तारीफ सुनी होगी। पंजाब की खासियत इन थ्रेडवर्क वाले दुपट्टों की खासियत होती है रंग-बिरंगे धागों से किया गया बारीक थ्रेडवर्क। इनमें से ज़्यादातर दुपट्टों पर ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं और कुछ पर मिररवर्क भी होता है। फुलकारी दुपट्टे ज़्यादातर ब्राइट और वाइब्रेंट होते हैं इसलिए इनके साथ प्लेन र न्यूट्रल रंगों के सलवार सूट पेयर करना बेस्ट रहेगा।

बनारसी सिल्क दुपट्टा (Dupattas) 

बनारसी साड़ी के साथ ही बनारसी सिल्क दुपट्टा भी इन दिनों फैशन में है और बड़ी संख्या में लेडीज इसे पसंद भी कर रही हैं। सिंपल फुल स्लीव्स कुर्ता और चूड़ीदार को भी स्टाइलिश और एथनिक लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ कैरी करें ब्राइट कलर का हेवी बनारसी सिल्क दुपट्टा। आप चाहें तो ऑल-ब्लैक, ऑल-वाइट, या ऑल-येलो कुर्ता-चूड़ीदार संग रेड, ब्लू, ग्रीन या रानी पिंक कलर का हेवी वर्क वाली बनारसी सिल्क दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

चंदेरी दुप्पटा (Dupattas) 

अगर आप भारी-भरकम और ज़्यादा चमकीली-भड़कीली चीज़ों की फैन नहीं हैं तो चंदेरी के दुपट्टे आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। मिनिमल ज़री वर्क और लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले ये दुपट्टे आपके कॉटन सलवार-सूट के साथ परफेक्ट रहेंगे। चंदेरी के दुपट्टे सिल्क कॉटन, प्योर सिल्क और चंदेरी कॉटन फैब्रिक्स में मिल जाएंगे। आप अपने सूट्स को कॉन्ट्रास्ट कलर के चंदेरी दुपट्टों के साथ पेयर कर सकती हैं।

गोटा-पत्ती दुप्पटा (Dupattas) 

अगर आपका स्टाइल मिनिमल और बेसिक है और आप हेवी वर्क और ब्लिंगी चीज़ों से दूर रहती हैं तो आपके लिए एक और अच्छा ऑप्शन है राजस्थानी गोटा-पत्ती वर्क वाले दुपट्टे। ये एक तरह का एप्लीक वर्क है जिसमें गोल्डन या सिल्वर ज़री रिबन्स से बॉर्डर और डिज़ाइन बनाए जाते हैं। ट्रेडिशनल राजस्थानी ब्राइडल लहंगों और पोशाक में गोटा-पत्ती वर्क आम है। लहरिया या बांधनी दुपट्टों पर गोटा-पत्ती वर्क करवा के एक अच्छा पार्टीवेयर दुपट्टा तैयार किया जा सकता है।

कलमकारी दुप्पटा (Dupattas) 

कलमकारी का मतलब होता है पेन यानि कि कलम से की गई फ्रीहैंड ड्रॉइंग। इसके साथ ही इसमें हैंडपेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, ब्लीचिंग और डाइंग (रंगना) भी शामिल हैं। इसमें आपको पौराणिक कथाओं, लोकल कहानियों और नेचर से इंस्पायर्ड मोटिफ्स ज़्यादा मिलते हैं, जैसे मोर, फूल-पत्तियां और कलगी। ये आपके फॉर्मल या ऑफिस वॉर्डरोब के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।