आपके लुक को ट्रेडीशनल बनाएंगे ये फुटवियर, आजमाकर देखें
जैसा कि देखा जा रहा है अभी त्यौहारों का सीजन चल रहा हैं और इन में तैयार होने के लिए लडकियाँ अपनी हर एस्सेसरिज पर ध्यान देती हैं। लेकिन लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत आती है फुटवियर (Footwear) के चयन में जो उनको ट्रेडिशनल…

जैसा कि देखा जा रहा है अभी त्यौहारों का सीजन चल रहा हैं और इन में तैयार होने के लिए लडकियाँ अपनी हर एस्सेसरिज पर ध्यान देती हैं। लेकिन लड़कियों को सबसे ज्यादा दिक्कत आती है फुटवियर (Footwear) के चयन में जो उनको ट्रेडिशनल लुक दे। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आप लड़कियों के लिए फुटवियर (Footwear) के कुछ ऐसे ऑप्शन लेकर आए हैं जो आपको ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेंगे। तो आइये जानते है इन फुटवियर (Footwear) के बारे में।
* मोजरी
अगर आप चूड़ीदार से ज़्यादा सलवार पहनना पसंद करती हैं, तो हमारी सलाह है कि आप कोल्हापुरी की जगह मोजरी या जूती पहनें। एम्ब्रोइडरी के साथ रंगीन मोजरियां किसी भी सलवार के साथ अच्छी लगती हैं। इनसे आपके पैरों में कभी-कभी छाले भी हो सकते हैं इसलिए हमेशा कुशन वाली मोजरियां ही पहनें।
* जूतियां
अगर आप पटियाला या सलवार पहनने वाली हैं तो उसके साथ जूतियां कैरी करें। चूड़ीदार से ज़्यादा ये पटियाला पर अच्छी लगती है।
* कोल्हापुरी
कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। इसे इंडियन वेयर के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। अगर कुछ हेवी पहन रही हैं तो कोल्हापुरी भी हेवी कैरी करें।
* गोल्ड किटन हील्स
एथनिक वेयर में एंटीक गोल्ड ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इस कलर के फुटवेयर्स (Footwear) आसानी से कई ड्रेसेज़ पर मैच हो जाते हैं। इन दिनों ये नीट हील्स में पसंद किए जा रहे हैं। कंफर्टनेस की वजह से ये हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद हैं।
* गोल्ड स्लिप शूज
कॉलेज गर्ल्स के बीच ये काफी डिमांडिंग हैं जिन्हें अब ब्राइड्स भी कैरी कर रही हैं। फ्लैट बेकलेस लोफर, बैली और शूज में गर्ल्स इन्हें जींस के साथ भी पहन रही हैं। वहीं वुमन्ल ऐसे गोल्ड स्लिप हाई हील फुटवियर्स पसंद कर रही हैं, जिनकी फ्रंट स्ट्रेप पर डायमंड या स्टोन का हैवी वर्क हो।
* टैन कलर ब्लॉक हील्स
फुटवेयर्स में टैन कलर ब्लॉक हील्स भी ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये हर तरह के आउटफिट पर पहने जा रहे हैं। फेस्टिव वेयर के साथ ही फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस वियर में भी इन्हें मैच कर इन दिनों पहना जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
