24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी हथेली मौजूद ये रेखाएं बनाती है सरकारी नौकरी के योग

आपने देखा होगा कि जब भी कभी किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की वेकेंसी आती हैं तो एक पद के लिए कई हजारों लोग आवेदन करते हैं क्योंकि सभी सरकारी नौकरी में मिलने वाली सुविधाएं और जॉब सिक्योरिटी चाहते हैं। कई लोग इसके…

24GhanteOnline
May 21, 2026
3 min read

आपने देखा होगा कि जब भी कभी किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की वेकेंसी आती हैं तो एक पद के लिए कई हजारों लोग आवेदन करते हैं क्योंकि सभी सरकारी नौकरी में मिलने वाली सुविधाएं और जॉब सिक्योरिटी चाहते हैं। कई लोग इसके लिए सालों से तैयारी कर रहे हैं लेकिन नहीं हो पा रहा तो वहीँ कई लोग किस्मत से नौकरी पा जाते हैं। इसका संबंध आपकी कुंडली और हथेली में बनी रेखाओं से भी होता हैं। हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार हाथों की लकीरों में व्यक्ति का भविष्य छिपा होता है। हाथ की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमेशा रहती हैं और भविष्‍य के बारे में काफी हद तक सटीक संकेत देती हैं।

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी रेखाओं की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके करियर या सरकारी नौकरी (Government Job) के बारे में बताती हैं...

- हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर कोई निशान या चिन्ह होता है तो उस व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं रहती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत पर त्रिभुज चिह्न या कोई ऐसी रेखा हो जो भाग्य रेखा को छूती हो तो उन लोगों के भी सरकारी नौकरी के योग रहते है। यदि भाग्य रेखा, जीवन रेखा को काटे और गुरु शनि पर्वत के बीच से निकले तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं और भी ज्यादा अधिक हो जाती हैं।

- अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है। सरकारी क्षेत्र में व्यक्ति को उच्च पद प्राप्त होता है।

- अगर किसी व्यक्ति के हाथ में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बनता है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी के योग और अधिक प्रबल हो जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है तो उसे सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है। बता दें कि हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं।

- हथेली पर गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।

- हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु सूर्य पर्वत उभरा हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति को 30 वर्ष की आयु के अंदर ही सरकारी नौकरी मिल जाती है।

- भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं। सरकारी क्षेत्र में ऐसे जातक बड़े पदाधिकारी बनते हैं।

- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा से निकलने वाली कोई अन्य रेखा सूर्य रेखा से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी पद (Government Job) में पैसा और उन्नति दोनों ही मिलते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।