हाथ की ये रेखा बर्बाद कर सकती हैं आपकी बनी-बनाई संपत्ति
हस्तरेखाशास्त्र (Palmistry) ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो रेखाओं (Lines) के ज्ञान से अवगत कराते हुए बताता हैं कि व्यक्ति के जीवन में किस तरह के हालात पनपने वाले हैं। हथेली में कई संकेत ऐसे बताए गए हैं जो…
हस्तरेखाशास्त्र (Palmistry) ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो रेखाओं (Lines) के ज्ञान से अवगत कराते हुए बताता हैं कि व्यक्ति के जीवन में किस तरह के हालात पनपने वाले हैं। हथेली में कई संकेत ऐसे बताए गए हैं जो दर्शाते हैं कि आपकी बनी-बनाई संपत्ति किसी भी क्षण नष्ट हो सकती हैं। इन संकेतों को समय पर जानकर उचित उपाय किए जाए तो संकट को टाला जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही हथेली के संकेत लेकर आए हैं जो जीवन में आर्थिक समस्या को दर्शाते हैं।
जीवन रेखा गोल हो
हस्तरेखाशास्त्र (Palmistry) के अनुसार अगर किसी जातक की जीवन रेखा गोल हो, शुक्र पर तिल हो और अंगुलिया सीधी हों। साथ ही सभी आधार बराबर हों तो समझ लें कि पैसा तो अथाह होगा। लेकिन अगर गुरु, बुध, शुक्र या चंद्र ग्रह में से किसी एक ग्रह की भी स्थिति खराब हो गई तो धन हानि होते देर नहीं लगती। यानी कि व्यक्ति को खाने तक के लाले पड़ सकते हैं ऐसा कहना गलत नहीं होगा।
भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो। वहीं, चंद्र पर्वत पर ज्ञान रेखा तो मिले ही साथ ही शनि ग्रह भी उन्नत हो, तो जातकों को देश-विदेश दोनों ही स्थानों से धन लाभ होता है। लेकिन अगर चंद्र पर्वत पर जाल आ जाए तो जातक की कमाई हुई संपत्ति भी देखते ही देखते नष्ट हो जाती है।
हृदय रेखा टूटी हुई
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हृदय रेखा टूटी हुई या फिर उसपर जाल बना हुआ दिखे तो सतर्क हो जाएं। इसके अलावा अगर हृदय रेखा से कोई मोटी रेखा निकलते हुए मस्तिष्क रेखा पर मिल जाए तो भी समझिए धन हानि तो होगी ही। साथ ही जो धन पुरखों से भी मिला है वह भी चला जाएगा। जब कभी ऐसी स्थिति हथेली में नजर आए तो बिना देर किये हुए हस्तरेखा विशेषज्ञ से संपर्क कर लें। मान्यता है कि समय रहते ही अगर इन रेखाओं का उपाय कर लिया जाए तो दुष्प्रभाव कम हो जाता है।
शनि पर्वत की स्थिति
हस्तरेखाशास्त्र (Palmistry) के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में शनि पर्वत की स्थिति खराब हो। यानी कि शनि पर्वत दबा हुआ तो ही। साथ ही उसपर जाल बनता हो, क्रॉस के कई निशान हों तो समझ लें कि तुरंत ही किसी हस्तरेखा विशेषज्ञ से संपर्क करने की जरूरत है। मान्यता है कि यह स्थिति जातकों को कंगाल बना देती है। साथ ही साथ धन आगमन के सभी रास्ते भी बंद कर देती है। लेकिन समय रहते इसका उपाय कर लिया जाए तो राहत भी मिल सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
