24 घण्टे ऑनलाइन

शादी में आ रही बाधा को दूर करेंगे ये उपाय, जल्द बजेगी आपके घर भी शहनाई

शादियों (Marriage) का सीजन जारी हैं जहां आने वाले दिनों में कई लोग परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को तकलीफ होती हैं जिनकी शादी सही समय पर ना हो पा रही हो। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी संतान की…

24GhanteOnline
April 28, 2026
3 min read
शादी में आ रही बाधा को दूर करेंगे ये उपाय, जल्द बजेगी आपके घर भी शहनाई

शादियों (Marriage) का सीजन जारी हैं जहां आने वाले दिनों में कई लोग परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को तकलीफ होती हैं जिनकी शादी सही समय पर ना हो पा रही हो। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी संतान की शादी समय से हो जाए, लेकिन यह सौभाग्य सभी के साथ नहीं होता है। कई बार कुंडली में ग्रहों के कारण दोष उत्पन्न हो जाता है, जिससे विवाह में परेशानी आती है। ऐसे में ज्योतिष आपकी मदद कर सकता हैं जहां बताए गए कुछ उपायों की मदद से शादी (Marriage)  में आ रही समस्या खत्म हो जाती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके विवाह में आने वाली हर अड़चन को दूर कर देंगे।

शिव-पार्वती की पूजा करें

विवाह (Marriage)  के इच्छुक युवक-युवतियां हर रोज मंदिर जाकर शिव-पार्वती की पूजा करें, ऐसा करने से विवाह में हो रही देरी के ग्रह दूर होते हैं। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर ही पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है।

हनुमान जी की पूजा करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में मंगलिक दोष होने पर शादी में बाधा आती है। मंगलिक दोष के कारण आने वाली बाधा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और रामायण के बालकांड का पाठ करें।

बरगद के पेड़ की परिक्रमा

यदि किसी युवक या युवती के विवाह (Marriage)  में बाधा आ रही है तो उसे शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार और पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ की कम से कम 108 परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ यदि संभव हो तो बरगद, पीपल और केले के पेड़ को जल देकर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

छह मुखी रुद्राक्ष करें धारण

विवाह (Marriage) संबंधित हर समस्या के लिए छह मुखी रुद्राक्ष सबसे श्रेयस्कर माना गया है। छह मुखी रुद्राक्ष को भगवान कार्तिकेय का स्वरूप कहा जाता है और इसके धारण से सभी समस्याएं खत्म होती है। यह काम, क्रोध, लोह, मोह आदि पर नियंत्रण के लिए भी उत्तम माना जाता है।

हल्दी डालकर स्नान

जिस लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, उसे गुरुवार के दिन पानी में पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इस दिन कन्या को पीले वस्त्र पहन कर सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा विधि विधान से करना चाहिए। बृहस्पति देव को पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, और केला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

ओपल रत्न करें धारण

घर में जल्द से जल्द मंगल कार्य शुरू हो जाएं इसके लिए आप ओपल रत्न धारण करें। इस रत्न के धारण करने से विवाह की समस्याएं खत्म होती हैं और जिनको लव मैरिज करनी हो, उनके लिए भी यह रत्न काफी कारगर सिद्ध होगा। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शुक्र को प्रेम व विवाह का ग्रह माना गया है। इससे विवाह के योग अतिशीघ्र बनने लगते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…