कलेश का माहौल बनाती हैं जूतों से जुड़ी ये गलतियां, रहें बचकर
आपने अक्सर देखा होगा कि हर घर में जूतों (Shoes) के रखे जाने की अपनी व्यवस्था होती हैं और उसके अनुरूप ही उन्हें खोला जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूतों का वास्तु में बड़ा महत्व माना जाता हैं जिससे जुड़ी गलतियां घर…
आपने अक्सर देखा होगा कि हर घर में जूतों (Shoes) के रखे जाने की अपनी व्यवस्था होती हैं और उसके अनुरूप ही उन्हें खोला जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूतों का वास्तु में बड़ा महत्व माना जाता हैं जिससे जुड़ी गलतियां घर में कलेश का माहौल बनाती हैं और आपके घर की सुख-शांति को भंग कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जूतों से जुड़ी उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
तिजोरी से पैसे निकालते वक्त उतार दे जूते (Shoes)
तिजोरी में हम धन-आभूषण आदि रखते हैं। जो हमारी शान और प्रतिष्ठता का प्रतीक होते हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा से ही हमें यह सब कुछ मिला होता है। इसी कारण तिजोरी में कुछ निकालते और रखते समय पैरों में से जूते चप्पल निकाल देने चाहिए।
जूतों (Shoes)के रैक की रखें सफाई
कोशिश करें कि जूतों के रैक की हर हफ्ते सफाई की जाए। मिट्टी से भरे जूते घर में आलस और दलिद्रता का संकेत होते हैं।
जूतों (Shoes)का रैक
जूतों का रैक हमेशा व्यवस्थित ढंग से घर की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घिसी-पिटी और टूट चुकी चप्पलों को घर से बाहर फेंक देना चाहिए या हो सके तो किसी गरीब को दे दीजिए। पुराने टूटे-फूटे जूते चप्पल घर में रखने से नकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसा करने से शनि देव नराज हो सकते हैं।
बेडरुम में न लेकर जाएं जूते (Shoes)
जूतों को घर के बेडरुम और किचन से दूर रखना चाहिए। कभी भी जूते चप्पल बेडरुम में न लेकर जाएं। ध्यान रखें कि पूजा घर के आसपास जूते न उतारें।
रसोई में न लेकर जाएं जूते (Shoes)
पुराने जमाने में लोग रसोई में जूते लेकर जाना अपशगुन मानते थे। ऐसा माना जाता था कि रसोई में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है इसलिए अगर हम रसोई के भीतर चप्पल पहनकर जाते हैं तो इससे अन्न का अपमान होता है।
जूतों (Shoes) के रैक को रखे सजाकर
हो सके तो जूतों के रैक को थोड़ा बहुत सजा कर रखें। आजकल मार्किट में अलग-अलग तरह के शू-रैक मिल जाते हैं। अगर नहीं भी मिलते तो आप खुद चाहें तो रिबन्स या पुराने पड़ी लेस के साथ आप रैक को डेकोरेट कर सकते हैं।
घर के बाहर जूते (Shoes)
जूतों को घर से बाहर उतारकर जाना एक अच्छी आदत है लेकिन ऐसा न हो कि दरवाजे पर जूते इधर-उधर अस्त-वय्सत पड़े रहें। अपने बच्चों को घर के बाहर जूते उतारने की आदल डालने के साथ-साथ उन्हें जूतें कैसे उतार कर रखने हैं।। इस बारे में भी अच्छी तरह समझाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
