24 घण्टे ऑनलाइन

नारियल खोल देगा आपकी बंद किस्मत का ताला, आजमाएं ये उपाय

सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल (Nariyal) को फोड़कर ही की जाती हैं। नारियल को श्रीफल का दर्जा दिया गया है जिसे हर पूजा में शामिल किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार नारियल धन की देवी मां लक्ष्मी…

24GhanteOnline
February 14, 2026
3 min read

सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल (Nariyal) को फोड़कर ही की जाती हैं। नारियल को श्रीफल का दर्जा दिया गया है जिसे हर पूजा में शामिल किया जाता हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार नारियल धन की देवी मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना गया है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी नारियल (Nariyal)  का बहुत महत्व माना गया हैं जिसके अनुसार यह आपके जीवन की बंद किस्मत के ताले की कुंजी बन सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में नारियल से जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति को धन-दौलत के साथ सुख-शांति मिलती है। आइए जानते हैं नारियल से जुड़े इन ज्योतिष उपायों के बारे में...

ग्रह दोषों को शांत करने का उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु का दोष है तो उसे दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक नारियल (Nariyal)  के दो भाग करके दोनों भागों में चीनी भर दें। इसके बाद इसे किसी सुनसान जगह पर जमीन में गाड़ दें। इस बात का ध्यान रहे कि जमीन में गाड़ते समय कोई आपको देखे न। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे रेंगने वाले कीड़े इन्हें खाते हैं वैसे-वैसे ग्रह दोष भी दूर होने लगते हैं।

नौकरी-व्‍यापार में सफलता पाने का उपाय

गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें साथ ही लक्ष्मी नारायण मंत्र का जप करें। फिर पूजा करने के बाद एक पीले रंग के कपड़े में पानी वाला नारियल (Nariyal) , जनेऊ और एक सफेद मिठाई रखकर किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को चढ़ा दें। भगवान विष्णु की कृपा से आपके व्यापार में हो रहा नुकसान दूर हो जाएगा।

बुरी नजर उतारने का उपाय

अगर बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो उसे दूर करने के लिए नारियल (Nariyal) को बच्चे के सिर से लेकर पैर तक 11 बार वार लें और फिर उसको एकांत जगह पर जला दें। उसके बाद जले हुए नारियल को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से नजर दोष के साथ-साथ सभी नकारात्मक शक्तियों दूर हो जाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो जाता है।

पैसों की तंगी दूर करने का उपाय

शुक्रवार के दिन लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और एक साबुत नारियल (Nariyal) माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। उसके बाद यह नारियल किसी साफ लाल रंग के कपड़े में लपेटकर घर के किसी ऐसे जगह पर पर रख दें जहां किसी की नजर इस नारियल पर ना पड़े। ऐसा करने से घर में धन-दौलत की वृद्धि होगी और घर में सुख समृद्धि भी आएगी।

तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय

लाख कोशिशों के बावजूद आपके पास पैसे नहीं बचते और आपको मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पा रहा है या फिर आप पर किसी तरह का शनि दोष है तो ऐसे में शनिवार के दिन किसी भगवान शनि मंदिर में जाकर पानी वाले 7 नारियल (Nariyal)  चढ़ाएं फिर अगले दिन इन सभी नारियल को किसी नदी में विसर्जित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष दूर होने के साथ पैसों की बचत भी होने लगेगी।

रोग व संकट दूर करने का उपाय

अगर कोई रोग परेशान कर रहा है या फिर अचानक से संकट आ गया है तो एक पानीदार नारियल (Nariyal) को मंगलवार या शनिवार के दिन अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी धार्मिक स्थान की आग में डाल दें। आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार के सिर से वारकर करेंगे तो और भी उत्तम रहेगा। इसके साथ ही हनुमानजी को लाल चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से सभी रोग व परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…