24 घण्टे ऑनलाइन

कंगाली का कारण बनते हैं ये पौधे, घर में लाते हैं बर्बादी

अपने घर को सजाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोग घर के आंगन या बगीचे में पौधे (Plants) लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है जिनमें पौधे भी शामिल हैं।…

24GhanteOnline
May 15, 2025
3 min read

अपने घर को सजाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोग घर के आंगन या बगीचे में पौधे (Plants) लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है जिनमें पौधे भी शामिल हैं। पेड़-पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। लेकिन कुछ पौधे नकारात्मकता का भी प्रसार करते हैं। कहा जाता है कि यदि नकारात्मक ऊर्जा वाले पौधे घर में लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कंगाली का कारण बनते हैं। जितना जल्दी हो सके इन्हें घर से दूर करने में ही आपकी भलाई हैं।

मेहंदी के पौधे (Plants) 


मेहंदी के पेड़ तो अमूमन घरों में मिल ही जाते हैं, कारण है कि इनके पत्तों को घिसकर महिलाएं हाथों पर लगाने और बालों में भी लगाती हैं। हालांकि ये पेड़ लाभकारी औषधियों का खजाना कहा जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये पेड़ घर के लिए अशुभ है।

बोनसाई के पौधे (Plants) 


आजकल बोनसाई पौधों का घर में रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। माना जाता है कि बोनसाई को घर में रखने से सदस्यों की प्रगति में रूकावट आती है। प्रगति के रास्ते बंद हो जाते हैं। वहीं घर के अंदर लाल फूल वाले पौधों को भी रखने से बचना चाहिए। हालांकि इन्हें आप इन्हें खुली जगह या बगीचे में रख सकते हैं।

इमली का पौधा (Plants) 


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वाद-विवाद बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है की जिस जमीन पर इमली का पौधा है, वहां घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बबूल का पौधा (Plants) 


बबूल का पौधा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पौधा घर में विवाद को जन्म देता है। वैसे तो यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।

कैक्टस के पौधे (Plants) 


कैक्टस का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि कैक्टस के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा ऐती है और घर में दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

खजूर के पौधे (Plants) 


खजूर आपकी सेहत तो बना सकता है, लेकिन घर में इसका पौधा किस्मत बिगाड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में खजूर का पेड़ लगाने से परिवार के सदस्य परेशान रहते हैं और आर्थिक तंगी उठानी पड़ी है।

नींबू और आंवले का पेड़ (Plants) 


अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हे भी शुभ नहीं माना गया है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।