24 घण्टे ऑनलाइन

किडनी की इस समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय

किडनी मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर में पानी, केमिकल और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का काम करती है। किडनी शरीर से नुकसानदायक टॅाक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है। इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों को…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

किडनी मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर में पानी, केमिकल और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का काम करती है। किडनी शरीर से नुकसानदायक टॅाक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है। इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने में भी किडनी ही सहायक होती है। गलत खान-पान की आदतों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

किडनी स्टोन (Kidney Stones) भी किडनी से जुड़ी हुई समस्या है। कई लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी में स्टोन की समस्या से राहत मिलती है। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय...

किडनी में स्टोन (Kidney Stones) की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से स्टोन की समस्या ठीक हो सकती है।

किडनी में स्टोन (Kidney Stones) की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है। आपको बता दें नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल स्टोन को बाहर निकालने में सहायक होता है।

सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन (Kidney Stones) को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना है। स्टोन में किडनी की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।

अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…