झड़ते बालों की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय
व्यक्ति अपने शरीर से बहुत प्यार करता हैं और उसके लिए वह कई जातां करता हैं। लेकिन वर्तमान समय की जीवनशैली और पोषण रहित भोजन के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसी ही एक समस्या है बालों का झड़ना (Hair Fall) जो…
व्यक्ति अपने शरीर से बहुत प्यार करता हैं और उसके लिए वह कई जातां करता हैं। लेकिन वर्तमान समय की जीवनशैली और पोषण रहित भोजन के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसी ही एक समस्या है बालों का झड़ना (Hair Fall) जो किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं हैं क्योंकि हर कोई अपने बालों से बहुत प्यार करता हैं। अगर बालों के झड़ने की इस समस्या का जल्दी इलाज नहीं किया जाये, तो यह चिंता का विषय बन जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिनको अपनाकर आप अपने बालों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं और झड़ने (Hair Fall) से रोक सकते हैं। तो आइये जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने वाले घरेलु उपायों के बारे में।
* शहद : शहद के प्रयोग से भी बालों का झडऩा (Hair Fall) रोका जा सकता है। सप्ताह में एक बार एक चम्मच शहद और एक चम्मच नीबूं को मिलाकर नहाने से 1/2 घंटा पहले अपने बालों में लगाने से बालों का गिरना बहुत कम हो जाता है।
* नीम का पानी : 10-15 नीम की पत्तिया एक बर्तन पानी में डालकर तब तक उबाले जब तक पानी आधा ना रह जाए। इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दे। अब सर में शेम्पू करने के बाद इस नीम के पानी से अपने बाल धो ले। ये बाल झड़ने रोकने का घरेलू उपाय हफ्ते में एक बार करे।
* दही : दही का प्रयोग झड़ते बालो को रोकने का अच्छा घरेलू उपाय है, इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के 1/2 घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले।दही में थोड़ा निम्बू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। निम्बू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1/2 घंटा बाद बाल धो ले, इस उपाय से बालों का झड़ना कम हो जायेगा।
* मेथी : इस होम रेमेडी के लिए रात को 2 चमच्च मेथी के बीज पानी में भिगोकर रखे। सुबह भीगे हुए बीजो को पीस कर एक पेस्ट बना ले। इसमें 4 चमच्च दही और एक अंडे की सफेदी डालकर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को अपने सिर में जड़ो तक लगाये और आधा घंटे के लिए सूखने दे और पानी से बाल धोले।
* नारियल मिल्क : एक कप नारियल का दूध ले और उससे ब्रश की मदद से सिर में बालो की जड़ो तक ये दूध लगाये। खोपड़ी में सही से लगाने के बाद एक तौलिये से बालो लपेट कर 30 मिनट के लिए छोड दे और उसके बाद हर्बल शेम्पू से धोये।
* प्याज का रस : प्याज़ का रस निकाले। इस रस में एक चमच्च शहद और थोडा गुलाब जल मिलाये। इस घरेलु दवा को अपने खोपड़ी में हर जगह फैलाये और 50 मिनट बाद सिर धो ले।
* अंडा : 2 कच्चे अंडे फोड़कर उसका सफ़ेद हिस्सा एक कटोरी में अलग कर ले। इसमें 2 चमच्च जैतून के तेल की डाले और अच्छे से मिलाये। अब हेयर डाई ब्रश से इस मिश्रण को बालो में जड़ो तक लगाये और 20-25 मिनट तक लगे रहने दे। उसके बाद अपना सिर हर्बल शेम्पू से धो ले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
