24 घण्टे ऑनलाइन

हथेली पर मौजूद ये चिह्न लोगों को बनाते हैं भाग्यशाली, देते हैं ये संकेत

हाथ और पैर हमारी कुंडली की तरह होते हैं। इनमें पाए जाने वाले चिह्न कई प्रकार के योग दर्शाते हैं। हाथ या पैरों में बनने वाले चिह्न दो तरह के होते हैं। एक जो हमेशा रहते हैं और दूसरा जो एक निश्चित समय तक ही नजर आते हैं। जो…

24GhanteOnline
August 19, 2026
2 min read
हथेली पर मौजूद ये चिह्न लोगों को बनाते हैं भाग्यशाली, देते हैं ये संकेत

हाथ और पैर हमारी कुंडली की तरह होते हैं। इनमें पाए जाने वाले चिह्न कई प्रकार के योग दर्शाते हैं। हाथ या पैरों में बनने वाले चिह्न दो तरह के होते हैं। एक जो हमेशा रहते हैं और दूसरा जो एक निश्चित समय तक ही नजर आते हैं। जो चिह्न हमेशा इंसान के शरीर पर रहते हैं, वो उस व्यक्ति की तमाम खासियतें बताते हैं। इन चिह्नों की एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इनका स्वतंत्र होना जरूरी है।

कैसे दिखते हैं ये चिह्न?


वर्ग- आमतौर पर वर्ग हथेली (Palm) की रेखाओं और पर्वतों पर पाए जाते हैं। यह जहां पर भी हों सुरक्षा ही प्रदान करती हैं, लेकिन शुक्र पर होने पर जेल यात्रा का कारण बनते हैं।

त्रिभुज- त्रिभुज का चिह्न भी हथेली (Palm) पर कहीं भी पाया जा सकता है। लेकिन यह जिस पर्वत पर भी पाया जाता है, उसके प्रभाव को बढ़ा देता है। स्पष्ट और नियमित त्रिभुजों का हमेशा शुभ प्रभाव होता है।

तारा- तारा हाथ या पैर पर जहां भी हो उस स्थान को नुकसान ही पहुंचाता है। लेकिन सूर्य के पर्वत पर अतीव यश देता है। सूर्य के पर्वत पर तारा जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का संकेत देता है।

वलय- यह निशान हथेली के जिस भी भाग पर होता है, वहां का शुभ प्रभाव रोक देत है। सूर्य पर इसका होना सबसे बुरा माना जाता है। जबकि बृहस्पति पर यह शुभ परिणाम देता है।

तिल- तिल सिर्फ हथेली के बीचों बीच ही अच्छा माना जाता है। हथेली पर अन्य जगह तिल का होना अच्छा नहीं होता है। अगर यह तलवे पर हो तो इंसान को सारी उम्र खूब दौड़-भाग करनी पड़ती है।

शंख- अंगुलियों के पोरों पर शंख पाए जाते हैं। यह विद्वता और ज्ञान का चिह्न माना जाता है। शंख का चिह्न बहुत मंगलकारी माना जाता है। जिन जातकों की हथेलियों पर शंख का निशान बनता है, ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी और विष्णुजी हमेशा मेहरबान रहते हैं।

चक्र- यह भी अंगुलियों के पोरों पर पाए जाते हैं। यह निशान धन, संपत्ति का संकेत देते हैं। यह चिह्न जातक के जीवन में सुख-सौभाग्य का संकेत देता है। जिस व्यक्ति के हाथ पर चक्र का निशान होता है, वह अपार धन-संपदा का सुख भोगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…