इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री
हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे. घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहे. समाज में मान-सम्मान बढ़े. इसे लेकर वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. घर में रखी हर चीज का सकारात्मक और…
हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे. घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहे. समाज में मान-सम्मान बढ़े. इसे लेकर वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं. घर में रखी हर चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए चीजों को वास्तु के हिसाब से रखने की सलाह दी जाती है. कुछ लोग इन बातों का नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिस कारण परिवार में विवाद, आर्थिक तंगी (Poverty) जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, कुछ चीजों को रखने से घर में दरिद्रता (Poverty) आती है. जानें, कौन सी चीजों को घर पर नहीं रखना चाहिए.
बंद घड़ी ना रखें
जीवन में समय बड़ा कीमती होता है. समय सही होने पर जीवन में खुशियों का माहौल बना रहता है. सभी घरों में दीवार घड़ी लगी होती है, लेकिन कई बार या तो वो बंद पड़ी रहती है या फिर खराब हो चुकी होती है. लोग उसे उतारकर घर पर कहीं रख देते हैं, जो कि वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता. बंद घड़ी को घर पर रखने से इंसान का बुरा समय आ सकता है, इसलिए घर पर खराब या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए.
जंग लगी चीजें को ना रखें
वास्तु के हिसाब से घर पर जंग लगी चीजों को भी रखना शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजों को घर पर रखने से दरिद्रता आती है और कलेश होने लगता है, इसलिए ऐसी चीजों को घर पर रखने से बचना चाहिए.
पीतल के बर्तन
वैसे तो पीतल के बर्तन घर पर रखना शुभ माना जाता है, लेकिन बंद या अंधेरे में पीतल के बर्तन रखना जीवन में परेशानियां ला सकता है. पीतल के बर्तन अंधेरे में रखने से शनि दोष शुरू हो जाता है, जिस कारण आर्थिक तंगी, नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है, इसलिए पीतल के बर्तन को बंद कमरे में नहीं रखना चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
