छिपकलियों की घर में बढ़ गईं धमा चौकड़ी, भगाएगी ये चीजें
गर्मी के मौसम में छिपकली (Lizard) का घर की दीवारों पर दिखना आम बात है। बार-बार भगाने के बावजूद भी यह घर में लौट आती है।वैसे तो बाजार से इसे भगाने के लिए बहुत सी विषैली चीजें मिलती है लेकिन उन चीजो से यह मर जाती है, जो…
गर्मी के मौसम में छिपकली (Lizard) का घर की दीवारों पर दिखना आम बात है। बार-बार भगाने के बावजूद भी यह घर में लौट आती है।वैसे तो बाजार से इसे भगाने के लिए बहुत सी विषैली चीजें मिलती है लेकिन उन चीजो से यह मर जाती है, जो की हमे नहीं करना चाहिए । ऐसे में आप घर पर आसानी से मिलने वाली चीजों को यूज कर इसे मारने की जगह घर से भगा सकते है। तो चलिए जानते है उन चीजों उन चीजों के बारे में...
कॉफी पाउडर
छिपकली (Lizard) को भगाने के लिए कॉफी पाउडर में तम्बाकू को मिक्स कर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाले इन गोलियों को उन जगहों पर रखें जहां छिपकली बार-बार आती हैं। इन्हें वहां रखने से जल्द ही छिपकलियों से छुटकारा मिलेगा।
मोर पंख
जब भी छिपकली (Lizard) भगाने की बात आती है तो उसके लिए मोर पंख का नाम सबसे पहले आता है। असल में छिपकली मोर पंख से डरती है। इसलिए जहां पर मोर पंख होता है वहां छिपकली कभी नजर नहीं आती है।
प्याज
प्याज में बहुत अधिक मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इससे आने वाली दुर्गंध छिपकली सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में प्याज को छिपकली भगाने के लिए यूज किया जा सकता है।
काली मिर्च पाउडर
पानी में काली मिर्च के पाउडर मिलाएं। फिर इस पानी घर की उन सभी जगह पर छिड़काव करें। इसकी तेज स्मैल छिपकलियां सहन नहीं कर पाती। इसतरह वे घर से भाग जाती है।
अंडे के छिलके
3-4 अंडों के छिलके को इकट्ठा कर घर के कोने या उस जगह पर रखें जहां छिपकलियां ज्यादा आती है। इन्हें देखकर छिपकलियां डरती है। इन छिलकों को 3- 4 हफ्तो में बदलते रहें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
