झटपट निखार के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क
हर लड़की की चाहत होती हैं उसका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर हफ्ते पार्लर की ओर रूख करते हैं जिससे डीप क्लीन होकर चेहरा दमकता (Glow) हुआ चेहरा नजर आए। लेकिन…
हर लड़की की चाहत होती हैं उसका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर हफ्ते पार्लर की ओर रूख करते हैं जिससे डीप क्लीन होकर चेहरा दमकता (Glow) हुआ चेहरा नजर आए। लेकिन ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरा का नैचुरल निखार (Glow) चला जाता है।
आपका चेहरा बेजान हो जाता है। लेकिन आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप बेदाग खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। जानिए ऐसे बेहतरीन फेसमास्क के बारे में जिनका इस्तेमाल कर पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन।
चमकती त्वचा के लिए
टमाटर के 2-3 स्लाइस को आधा कप नारियल के दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब टमाटर के चेहरे पर मसाज करें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
ऑयली स्किन के लिए
2 बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब साफ चेहरे पर इसे अप्लाई करें। करीब 15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
स्किन की कसाव के लिए
2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच कॉफी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।
पोर्स खोलने के लिए
2 बड़े चम्मच एक्टिव चारकोल और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें। जब अच्छी तरह से सुख जाए तो साफ पानी से धो लें। इसके बाद आइस क्यूब से मालिश करें।
एक बाउल में 2 बड़े चम्मच खट्टा दही में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
