Dry स्किन हो जाएगी सॉफ्ट, इस्तेमाल करें इन फूलों से बना फेसपैक
हरसिंगार (Harsingar) या पारिजात के फूलों का उपयोग लंबे समय से आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। ये मौसमी बुखार, खांसी-जुकाम, सूजन और कई प्रकारों के दर्द को कम करने में मददगार है। दरअसल, ये…
हरसिंगार (Harsingar) या पारिजात के फूलों का उपयोग लंबे समय से आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। ये मौसमी बुखार, खांसी-जुकाम, सूजन और कई प्रकारों के दर्द को कम करने में मददगार है। दरअसल, ये एंटीएलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम स्थितियों में अलग-अलग प्रकार से काम आता है। पर आज हम त्वचा के लिए हरसिंगार के फूलों के इस्तेमाल और फायदे की बात करेंगे।
दरअसल, हरसिंगार (Harsingar) के फूल त्वचा के लिए एक स्क्रब से लेकर एंटी एक्ने क्रीम तक, कई प्रकार से काम करते हैं। पर सबसे ज्यादा फायदेमंद इनके ताजे फूलों से बने फेसपैक हैं। तो, आइए आज जानते हैं त्वचा के लिए हरसिंगार के फूलों से फेसपैक बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे।
हरसिंगार (Harsingar) के फूलों से बनाएं ये 4 फेसपैक
- एंटी एजिंग फेस पैक
हरसिंगार के फूलों में फाइन रेडिकल्स से लड़ने वाले कुछ एंटीऑक्लीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को बाहरी वातावरण और सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसानों से बचाता है। दरअसल, फाइन रेडिकल्स त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और टिशूज और सेल्स का नुकसान करते हैं। ऐसे में त्वचा में झुर्रियां और पिग्मेंटेशन तेजी से बढ़ता है और आप तेजी से बूढ़े होने लगते हैं। इन तमाम स्थितियों में आप हरसिंगार के फूलों से एंटी एजिंग फेस पैक बना सकते हैं। जो कि पहले तो फाइन रेडिकल्स के नुकसानों से लड़ेगा फिर त्वचा में हाईड्रेशन बढ़ा कर झुर्रियों को कम करने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए
-हरसिंगार के फूलों को कूट कर रख लें।
-अब एक खीरे को पीस कर इसका रस निकालें और फिर कूटे हुए हरसिंगार को इसमें मिला लें
-अब एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर सबको मिला कर त्वचा पर लगाएं।
-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से मुंह साफ कर लें।
- एक्ने फ्री फेस पैक
हरसिंगार में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही ये स्किन पोर्स की गहराई से सफाई करते हैं जिससे त्वचा की गंदगी साफ हो जाती है। इससे एक्ने बढ़ता नहीं है और धीमे-धीमे कम होने लगता है। इसे फेस पैक के लिए
-हरसिंगार के फूलों को पीस कर अलग रख लें।
-फिर इसमें एक चम्मच शहद और हल्की सी हल्दी मिला लें।
-अब सबको मिला कर त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें।
-जब त्वचा पर ये पेस्ट पूरी तरह से ड्राई हो जाए तो, पानी से फेस क्लीन कर लें।
- ऑयली त्वचा के लिए फेस पैक
ऑयली स्किन त्वचा में सीबम के अधिक प्रोडक्शन होने की वजह से होता है। साथ ही कुछ लोगों में ये त्वचा में जमा गंदगी के कारण भी होता है। इन दोनों ही स्थितियों में हरसिंगार फेसपैक काफी फायदेमंद है। दरअसल, हरसिंगार के कुछ एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को अंदर से साफ रखते हैं और ऑयल प्रोडक्शन को कम करते हैं। और जब आप मुल्तानी मिट्टी मिला कर इसका इस्तेमाल करते हैं तो, ये त्वचा को हल्का ड्राई बनाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए
-हरसिंगार को कूट कर रख लें।
-अब इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला लें।
-पानी डाल कर दोनों का अच्छा से पेस्ट बनाएं और अपनी त्वचा पर लगाएं।
-इसे 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपनी त्वचा साफ कर लें।
- ड्राई स्किन के लिए फेस पैक
ड्राई स्किन के कारण त्वचा बड़ी रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है कि हम त्वचा में हाईड्रेशन बढ़ाने का उपाय करें। इसके लिए आप हरसिंगार के फूलों से फेस पैक बना सकते हैं। जिसमें आप चंदन का पाउडर और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, हरसिंगार जहां पोर्स की सफाई करेगा, चंदन का पाउडर त्वचा को शांत और ठंडा करेगा। तो, वहीं दूध त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए
-हरसिंगार को कूट कर रख लें।
-अब इसमें चंदन का पाउडर मिलाएं।
-ठंडा दूध मिलाएं।
-जब पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
-10 मिनट छोड़ दें और फिर त्वचा को क्लीन कर लें।
इस तरह आप हरसिंगार या पारिजात के फूलों से फेस पैक बना कर चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही जिन लोगों को अपने चेहरे पर चमक लानी है या फिर पिग्मेंटेशन कम करना है उन्हें हरसिंगार को पीस कर और आलू के रस मिला कर हर दिन लगाना चाहिए। रेगुलर इसे इस तरह से इस्तेमाल करने से आप थोड़े ही दिनों में एक खूबसूरत और निखरती स्किन पा लेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
