बिना चीनी के मुंह मीठा कर देंगे ये लड्डू, नोट करें रेसिपी
बहुत लोग मिठाई खाने के काफी शौक़ीन होते हैं, लेकिन कई बार हेल्थ कॉन्शस लोगों को मीठा खाने की अपनी इच्छा को दबाना पड़ जाता है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो शुगर फ्री होने के बावजूद (Sugar…
बहुत लोग मिठाई खाने के काफी शौक़ीन होते हैं, लेकिन कई बार हेल्थ कॉन्शस लोगों को मीठा खाने की अपनी इच्छा को दबाना पड़ जाता है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो शुगर फ्री होने के बावजूद (Sugar free ladoo) आपके मुंह में मिठास घोल देगी। तो आइये जानते हैं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) की इस बेहतरीन रेसिपी के बारे में।
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) की सामग्री
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) बनाने के लिए आधा कप बिना बीज का खजूर बारीक कटा हुआ, चौथाई कप बारीक कटा हुआ अंजीर, दो चम्मच तरबूज के बीज, चौथाई कप अखरोट क्रश किया हुआ, चौथाई कप बादाम कटा हुआ, दो चम्मच सूरजमुखी के बीज, दो चम्मच नारियल का बुरादा, दो चम्मच कद्दू के बीज, दो चम्मच किशमिश, चौथाई कप काजू कटा हुआ ले लें। ध्यान रखें कि इन सभी चीजों को पहले अच्छे से साफ जरूर कर लें क्योंकि कई बार ड्राई फ्रूट्स में चीटियां और घुन भी लग जाते हैं।
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) बनाने की रेसिपी
शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) बनाने के लिए सबसे पहले बिना बीज के कटे हुए खजूर को लें और इसमें अंजीर, तरबूज के बीज, क्रश किया हुआ अखरोट, बादाम सूरजमुखी के बीज, नारियल का बुरादा, कद्दू के बीज, किशमिश और कटे हुए काजू को एड कर दें।
अब इन सभी चीजों को अच्छी तरीके से आपस में मिक्स कर लें (इन सब चीजों को थोड़ा मसलकर अच्छी तरीके से मिलाना जरूरी है)।
अब इस मिक्सचर का डो टाइप बना कर इसकी एक सामान लोई तोड़ लें। फिर लोई को हाथों पर लेकर इनके लड्डू बना लें।
आपके स्वादिष्ट और हेल्दी शुगर फ्री ड्राई फ्रूट लड्डू (Sugar Free Ladoo) तैयार हैं। इनको आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं और जब चाहें तब इनका आनंद उठा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
