24 घण्टे ऑनलाइन

बेजान बालों में नई जान डाल देगा ये तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल (hair) भी बेजान हो जाते हैं। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने (hair fall) , डैंड्रफ (dandruff), सफेद बाल या फिर ट्राई…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल (hair) भी बेजान हो जाते हैं। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने (hair fall) , डैंड्रफ (dandruff), सफेद बाल या फिर ट्राई हेयर से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए बाजार से मंहगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल की मालिश भी जरूरी है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मैजिकल तेल जिसके इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी, घने -लंबे और काले हो जाएंगे।

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं नीम की बात करें तो ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। वहीं गुलहड़ आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाएं ये मैजिकल तेल।

मैजिकल तेल बनाने के लिए सामग्री



  • आधा लीटर नारियल तेल की।

  • एक छोटा कप करी पत्ता।

  • एक छोटा कप नीम की पत्तियां

  • एक चम्मच मेथी के बीज (रात भर भिगोए हुए)।

  • 100 ग्राम सूखे हुए आंवला (रात भर भिगोए हुए)।

  • गुलहड़ के फूल 3-4


ऐसे बनाएं ये मैजिकल तेल


नारियल तेल को छोड़कर सभी चीजें एक ग्राइंडर पर डालकर एक अच्छा पेस्ट बनाएं। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें पेस्ट डाल दें और धीमी आंच में 30-35 मिनट पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। जब तेल का रंग भूरा-काला हो जाएगा।  तो हैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें।

ऐसे करें इस्तेमाल



  • अगर आपके बाल ड्राई या फिर नॉर्मल है तो इसे रात में लगा लें और सुबह अच्छे से बालों को धो लें।

  • ऑयली हेयर हैं तो शैंपू करने से एक घंटा पहले इस तेल को लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…