24 घण्टे ऑनलाइन

नूडल्स में लगाएं पंजाबी तड़का, मिलेगा गजब का जायका

आज के समय में मैगी (Maggi) एक ऐसा स्नैक्स हो चुका हैं जिसे बच्चा हो या बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं। घर पर मैगी आमतौर पर बना ही ली जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको वैराइटी देते हुए पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

आज के समय में मैगी (Maggi) एक ऐसा स्नैक्स हो चुका हैं जिसे बच्चा हो या बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं। घर पर मैगी आमतौर पर बना ही ली जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको वैराइटी देते हुए पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह आपको गजब का जायका देगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) बनाने की सामग्री


मैगी - 2 पैकेट
टमाटर (कटा) - 1/4 कप|
शिमला मिर्च (कटी) - 1/4 कप
हरी मटर - 1/4 कप
प्याज (कटा) - 1/4 कप
गाजर (कटा) - 1/4 कप
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
कश्मीरी मिर्च - 1 टी स्पून
बटर - 1 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2-3
लहसुन (कटा) - 1 टी स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
पानी - 2 कप

पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) बनाने की विधि


पंजाबी तड़का मैगी (Punjabi Tadka Maggi) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल गरम करें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, गाजर और मटर के दानें डालें। इन सभी को हल्का गर्म होने तक पकाएं।

अब इसमें मैगी मसाला, गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। जब यह मसाला अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें 2 कप पानी डाल दें।

मसाला और पानी को लगभग एक मिनट तक उबालें और फिर इसमें मैगी नूडल्स डाल दें। अब कड़ाही को कुछ देर के लिए ढंक दें।

मैगी जब लगभग पक चुकी हो तो एक और कड़ाही लें और उसमें मक्खन डाल दें। मक्खन के गर्म होने के बाद उसमें लहसुन और सूखी लाल मिर्च को डाल दें। जब यह चटकने लगे तो इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर को डालकर सभी को अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस की आंच से हटा दें।

जब तक आपने ये काम किया तब तक मैगी अच्छी तरह से पक चुकी होगी। उसे आंच से उतारकर अब उसमें तैयार किया हुआ तड़का मिला दें। फिर उसे अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म सभी को सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…