भारत में इतनी होगी Starlink इंटरनेट की कीमत, फ्री मिलेगा 30 दिन का ट्रायल
एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है. लॉन्च से पहले Starlink के भारत में सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी सामने आई है. कंपनी ने अपने रेजिडेंशल प्लान की कीमतें और…
एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है. लॉन्च से पहले Starlink के भारत में सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी सामने आई है. कंपनी ने अपने रेजिडेंशल प्लान की कीमतें और फीचर्स का खुलासा कर दिया है. Starlink भारत में 8600 रुपये प्रति माह की कीमत पर अनलिमिटेड डेटा और 99.9% अपटाइम का वादा कर रही है. साथ ही यूजर्स को 30 दिन का ट्रायल भी मिलेगा. कंपनी ने भारत में जमीन पर कई जगह गेटवे स्टेशन लगाने की भी तैयारी शुरू कर दी है.
Starlink के मासिक प्लान की कीमत और फीचर्स
SpaceX ने Starlink India वेबसाइट पर रेजिडेंशियल प्लान का खुलासा किया है. इस प्लान की कीमत 8600 रुपये प्रति माह होगी, जिसमें अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए 34000 रुपये के हार्डवेयर की भी जरूरत होगी. स्टारलिंक दावा करती है कि उसका इंटरनेट हर मौसम में काम करेगा और 99.9% अपटाइम देगा. यूजर्स को 30 दिन का ट्रायल भी मिलेगा जिसमें वे सर्विस को टेस्ट कर सकते हैं. बिजनेस प्लान की कीमत अभी कंपनी ने जारी नहीं की है.
भारत में लॉन्च से पहले तैयारियां
कंपनी भारत में लॉन्च से पहले अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है. अक्टूबर के अंत में Starlink ने LinkedIn पर अपने बेंगलुरु ऑफिस के लिए चार नौकरी के विज्ञापन जारी किए. कंपनी पेमेंट्स मैनेजर, अकाउंटिंग मैनेजर, सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और टैक्स मैनेजर की भर्ती कर रही थी. इन जॉब पोस्टिंग में यह भी बताया गया कि Starlink अपना इंटरनेशनल फुटप्रिंट बढ़ाने की योजना बना रही है.
भारत में गेटवे अर्थ स्टेशन लगाने की योजना
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink भारत में कई शहरों में गेटवे अर्थ स्टेशन स्थापित करने वाली है. इनमें चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा शामिल हैं. ये स्टेशन सैटेलाइट्स और जमीन पर लगे रिसीवर्स के बीच कनेक्शन बनाए रखने का काम करेंगे. इससे इंटरनेट सर्विस अधिक स्टेबल और फास्ट मिलेगी.
सरकारी अनुमति और लाइसेंस की स्थिति
Starlink को इस साल जुलाई में दूरसंचार विभाग (DoT) से पांच साल का लाइसेंस मिला था. इस लाइसेंस के बाद कंपनी को भारत में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने की अनुमति मिल गई. अब कंपनी औपचारिक लॉन्च से पहले अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
