पुराना टीला खिसकने से तीन मकान गिरे, कई लोग मलबे में दबे
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से तीन मकान धराशायी (Houses Collapsed) हो गए। चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के…
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से तीन मकान धराशायी (Houses Collapsed) हो गए। चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू करा दिया गया।
शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बहुत पुराना टीला है। रविवार को ये अचानक से खिसकने लगा। इससे तीन मकान (Houses Collapsed) देखते ही देखते में मलबे में तब्दील हो गए।
मकान में रहने वाले परिवार और पास ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पुलिस प्रशासन की टीम ने जेसीबी व अन्य मशीनों के जरिए माैके पर राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। अब तक एक युवक को मलबे से निकाला गया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
