कानपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 ने तोड़ा दम
कानपुर। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे (Kanpur Road Accident) में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा स्थित न्यू…

कानपुर। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे (Kanpur Road Accident) में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो किसी अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हरियाणा से बिहार जा रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे में करीब 45 वर्षीय एक पुरुष, 13 वर्षीय किशोरी और लगभग 9 वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस, एनएचएआई और राहत दल मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।
सभी घायलों को हैलेट अस्पताल किया गया रेफर
हादसे में घायल नौ लोगों को पहले एंबुलेंस के जरिए कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों में चार पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती, अनिशा, स्नेहा और सात वर्षीय एक बच्ची का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि सामने आए किसी वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
