अब तक 15 को बनाया निवाला... लखनऊ में बाघ का आतंक जारी
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा इलाके में बाघ (Tiger) का आतंक जारी है। ये बाघ हजारों परिवारों के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले 48 दिनों से 60 गांवों के लोग अपने घरों में कैद हैं, क्योंकि वन विभाग की टीम बाघ को…
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा इलाके में बाघ (Tiger) का आतंक जारी है। ये बाघ हजारों परिवारों के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले 48 दिनों से 60 गांवों के लोग अपने घरों में कैद हैं, क्योंकि वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने में नाकाम रही है। इस बीच बाघ 15 शिकार कर चुका है। गनीमत रही कि इसने किसी इंसान का शिकार नहीं किया।
बाघ के हमले से रहमानखेड़ा और आसपास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं, लेकिन अभी तक वे सफल नहीं हुए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द बाघ (Tiger) को पकड़ने की मांग की है, ताकि वे अपने घरों से बाहर निकल सकें और अपने दैनिक जीवन को सामान्य बना सकें। मामले में डीएफओ सीतांशु पांडे ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए लगातार कॉम्बिंग की जा रही है, जाल/पिंजड़े भी लगाए गए हैं। स्पेशल टीमें और एक्सपर्ट बुलाए गए हैं। उम्मीद है जल्द ही बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा।
लखनऊ में बाघ की दहशत के बीच इस इलाके में हुई तेंदुए की एंट्री
गौरतलब हो कि बीते दिनों रहमानखेड़ा केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में बाघ ने एक और भैंस के बच्चे का शिकार किया है। यह बाघ का 15वां शिकार है। वह लगातार वन विभाग को चकमा दे रहा है। उसने जंगल में उसी जगह शिकार किया जहां उसको फंसाने के लिए गड्ढा खोदा गया था।
फिलहाल, वन विभाग की टीमें बाघ की तलाश में मीठेनगर, उलरापुर और दुगौली के आसपास मौजूद जंगल में कॉम्बिंग कर रही हैं। हाथियों की मदद भी ली जा रही है। लेकिन सफलता नहीं मिली है। इन सबके बीच स्थानीय लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
