24 घण्टे ऑनलाइन

होली के दिन जुमे की नमाज का बदला समय, एडवाजरी जारी

लखनऊ। रमजान, ईद और होली को देखते हुए हर जगह सख्ती बरती जा रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन भी अपने काम में लगा हुआ है। रमजान मुस्लिमों का पाक महीना है और इस बार रमजान का दूसरा जुमा 14 मार्च को है और इसी दिन…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

लखनऊ। रमजान, ईद और होली को देखते हुए हर जगह सख्ती बरती जा रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन भी अपने काम में लगा हुआ है। रमजान मुस्लिमों का पाक महीना है और इस बार रमजान का दूसरा जुमा 14 मार्च को है और इसी दिन होली भी है। होली और जुमा एक साथ होने के कारण रमजान के दूसरे जुमे की नमाज (Namaz) का समय बदल दिया गया है। इस बारे में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने नमाज के समय में बदलाव की दी एडवाइजरी जारी कर दी है।

नई एडवाइजरी में जुमे की नमाज (Namaz) का समय एक घंटे आगे बढ़ाया गया है। मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि इस साल होली और जुमा एक ही दिन यानी 14 मार्च को पड़ रहे हैं।इसे ध्यान में रखते हुए और हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फिरंगी महल, लखनऊ ने एक एडवाइजरी जारी की है।

उन्होंने सभी मुसलमानों और मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि जुमा की नमाज (Namaz) जो कि दोपहर 12:30 से 1 बजे तक होती है, उसे एक घंटे बाद पढ़ा जाए ताकि होली मनाने वालों को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही नमाज के लिए बाहर निकलने वाले लोग रंगों से दूर रहें।

होली-दिवाली हम बचपन से मानते आए-इकबाल अंसारी


संभल सीओ अनुज कुमार चौधरी के होली और जुमा (शुक्रवार) पर दिए गए बयान पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कि होली, दिवाली ऐसी परंपराएं हैं, जिनका हम बचपन से पालन करते आए हैं। हम बचपन से ही खुशी-खुशी होली खेलते आए हैं।

‘जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो…’, संभल के CO ने दी सख्त हिदायत


आज मैं साधुओं के साथ होली खेलता हूं। यह अलग समय है, अयोध्या के लोग बाहर निकलकर एक साथ होली खेलते हैं। हिंदू और मुसलमान दोनों ही होली खेलते हैं। रंगों को लेकर हमारे मन में कोई शंका नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।