चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स
हर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के भरपूर प्रयास करती हैं लेकिन कई बार चेहरे के अनचाहे बाल (Unwanted Hair ) उनकी ख़ूबसूरती में खलल पैदा कर देते हैं और उनके सभी प्रयासों पर पानी फिर जाता हैं। पुरुषों के चेहरे पर बाल…

हर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के भरपूर प्रयास करती हैं लेकिन कई बार चेहरे के अनचाहे बाल (Unwanted Hair ) उनकी ख़ूबसूरती में खलल पैदा कर देते हैं और उनके सभी प्रयासों पर पानी फिर जाता हैं। पुरुषों के चेहरे पर बाल होना एक सामान्य चीज हैं लेकिन महिलाओं के चेहरे पर बाल एक खूबसूरत चेहरे को भी भद्दा बना सकते हैं। हर महिला इन अनचाहे बालों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप चेहरे के अनचाहे बालों से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
कच्चा पपीता : पपीता खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, पपीते के कच्चे रूप से चेहरे के बालो को हमेशा के लिए हटाया जा सकता है। दरअसल कच्चे पपीते में पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है। जो बालों की जड़ो को कमजोर करके उन्हें खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले पपीते को छिल कर उसे टुकडो में काट लें। मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें और अच्छी तरह पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब उस पेस्ट में हल्दी मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद उस पेस्ट को चेहरे, हाथ, पैर और जहां-जहां अवांछित बाल है वहा लगा लें। लगभग 15 मिनट तक इससे त्वचा की मसाज करें। 15 मिनट बाद पानी से पूरी त्वचा को अच्छे से साफ़ कर लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें आपके बाल हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे।
शुगर और निम्बू का मिश्रण : शुगर और निम्बू के मिश्रण से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालो को आसानी से हटा सकते है। एक कटोरी में 2 चम्मच शुगर, 2 चम्मच निम्बू का रस और 10 चम्मच पानी की मिला ले। इस मिश्रण को चेहरे के अनचाहे बालो पर ही लगाये। 20 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दे। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो दे। इस विधि का प्रयोग सप्ताह में 3 बार जरूर करे। चेहरे के अनचाहे बाल खत्म होने लगेंगे।
बेसन : बेसन को इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम वन के साथ ही बाल रहित भी होती है। इसके लिए थोड़े से बेसन मे एक चुटकी हल्दी और पानी मिलकर पॅक बनाकर लगाए और सूखने पर पानी से धो ले। इस पॅक को आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते है। इसके अलावा थोड़ा सा बेसन एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा सरसो का तेल डाल कर गाड़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर रखना और इसे हफ्ते मे दो दिन लगाइए। अनचाहे बालो से छुटकारा मिल जाएगा।
कार्न फ्लोर : कार्न फ्लोर का स्क्रब बनाकर लगाने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग, थोड़ी सी चीनी और कार्न फ्लोर को मिलाकर स्क्रब बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें, और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।
*हल्दी : हल्दी से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। और इससे शरीर कि रंगत भी निखरती है। थोड़ी सी हल्दी लेकर पानी या निम्बू मिलाकर लेप बन लें। इस लेप को चेहरे पर लगाए और पांच से दस मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो दें। यह प्रयोग प्रतिदिन किया जा सकता है। हल्दी में ऐसे गुण होते है जिससे चेहरे पर बाल नहीं होते और त्वचा की रंगत निखरती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
