24 घण्टे ऑनलाइन

मौनी अमावस्या पर करें ये खास उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) को बहुत ही अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, वो जीवन पर कठिनाइयों और परेशानियों के बीच घिरा रहता है।…

24GhanteOnline
January 19, 2025
3 min read

ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) को बहुत ही अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, वो जीवन पर कठिनाइयों और परेशानियों के बीच घिरा रहता है। काल सर्प दोष किसी भी काम में व्यक्ति को सफल नहीं होने देता। काल सर्प दोष व्यक्ति के जीवन से सुख, धन और शांति छीन लेता है।

वहीं मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर कुछ उपाय करने से काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति मिल सकती है। दरअसल, मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म शास्त्रों मेंअति विशेष माना गया है। इस दिन स्नान और दान करना बेहद पुण्यकारी माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों में मौनी अमावस्या पर कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से काल सर्प दोष से मुक्त हुआ जा सकता है। आइए जानते हैं वो उपाय क्या हैं।

इस साल मौनी अमावस्या कब


इस साल मौनी अमावस्या की तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान भी किया जाएगा।

काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय –


नाग और नागिन का पूजन

मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग और नागिन को पूजना चाहिए। फिर पूजन के बाद नाग और नागिन को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इस दिन चांदी के नाग और नागिन का पूजन करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली का काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) समाप्त हो सकता है।

भगवान शिव का पूजन

मौनी अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करना तो पुण्यकारी माना ही गया है। काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाना चाहिए। तांडव स्त्रोत का विधि-पूर्वक पाठ करना चाहिए। ऐसा करना काल सर्प दोष से मुक्ति में सहायक सिद्ध हो सकता है।

तुलसी का पूजन

हिंदू धर्म में तुलसी का पूजन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मौनी अमावस्या पर तुलसी का पूजन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। मौनी अमावस्या पर महामृत्युंजय मंत्र जाप करना चाहिए। ये मंत्र काल सर्प दोष से मुक्ति दिला सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…