24 घण्टे ऑनलाइन

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

आधुनिक युग के दौर में कॅरियर में सफलता पाना एक चुनौती है। कॅरियर की चुनौतियों से निपटने के लिए लोग जी जान लगा दते है। मनचाहे क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए हल चुनौतियों से लड़ना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस कठिन…

24GhanteOnline
October 6, 2026
3 min read
धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

आधुनिक युग के दौर में कॅरियर में सफलता पाना एक चुनौती है। कॅरियर की चुनौतियों से निपटने के लिए लोग जी जान लगा दते है। मनचाहे क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए हल चुनौतियों से लड़ना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में इस कठिन राह को आसान बनाने के लिए अनेकों उपाय बताए गए है। पवित्र रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करने का भी उपाय बाताया गया है। आइए जानें कॅरियर में  कामयाबी पाने के लिए कौन सा रुद्राक्ष (Rudraksha)  धारण करना चाहिए।

रुद्राक्ष (Rudraksha)  आपकी करेगा मदद


न्याय के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए  1, 5 और 13 मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha)  धारण करना चाहिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस या फिर सरकार के किसी विभाग में सफल होने के लिए 9 व 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ रहता है।

वित्त विभाग के लिए पहनें यह रुद्राक्ष (Rudraksha) 


आर्थिक क्षेत्र जैसे बैंक कर्मचारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट, सरकार के वित्त विभाग आदि में सफल करियर बनाने के लिए आपको 8, 11, 12 और 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए


चिकित्सा जगत में सफलता पाने के लिए आप 3, 4, 9, 10, 11, 12, 14 मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके करियर में सफलता मिलेगी, साथ ही आपके स्वास्थ्य को लाभ होगा। वहीं दवाओं का कारोबार करने वाले जातक 1,7 और 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करें तो यह उनके लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।

वायुसेना से जुड़े लोगों के लिए


वायुसेना व उससे जुड़े कर्मचारियों व पायलट को दस व ग्यारह मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha) सफलता पाने के लिए धारण करना चाहिए। साथ ही ठेकेदारों से संबंधित लोगों को 11, 13 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए


शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों व अध्यापकों को 6 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके करियर में नई रफ्तार मिलेगी बल्कि आपको प्रमुख सम्मान से नवाजा भी जाएगा। साथ ही बच्चों व विद्यार्थियों को गणेश रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए।

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए


अगर आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर राजनीति में आने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपको 1, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। साथ ही उद्योगपतियों को 12 व 14 मुख रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए।

होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए


अगर आप व्यवसाय या फिर जनरल मर्चेंट में आना चाहते हैं या पहले से ही काम करते हैं तो अपना कॅरियर बनाने के लिए आपको 10, 13 व 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। होटल व्यवसाय से संबंधित कर्मचारियों को 1, 13, 14 मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha) धारण करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए


टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए 7,8,9,10,11 मुखी रुद्राक्ष (Rudraksha)  धारण कर सकते हैं। इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद न केवल इन लोगों को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि उनके नए प्रयोग भी सफल होंगे। साथ ही आने वाली हर समस्या से भी आपको मुक्ति मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…