खूबसूरत और जवान बने रहने के लिए जरूर लिया करे भाप, जाने तरीके और फायदे
लाइफ़स्टाइल डेस्क। आज हम आपको भापs से जुड़े कुछ फायदे बताने जा रहे हैं गर्म पानी से निकलने वाले धुएं को भाप कहा जाता है। कई लोग गर्म पानी के अंदर नींबू मिलाकर भाप लेना पसंद करते हैं। तो कई लोग पानी के अंदर गुलाब जल…
लाइफ़स्टाइल डेस्क। आज हम आपको भापs से जुड़े कुछ फायदे बताने जा रहे हैं गर्म पानी से निकलने वाले धुएं को भाप कहा जाता है। कई लोग गर्म पानी के अंदर नींबू मिलाकर भाप लेना पसंद करते हैं। तो कई लोग पानी के अंदर गुलाब जल मिलाकर भाप लिया करते हैं। भाप लेने से बाल, सेहत और त्वचा को अनगिनत लाभ पहुंचते हैं।
चेहरे पर मृत त्वचा हो जाने पर चेहरा बेजान हो जाता है और चेहरे की रौनक खत्म हो जाती है। हालांकि मृत त्वचा होने पर अगर भाप ली जाए तो मृत त्वचा चेहरे से साफ हो जाती है और चेहरे की रंगत और निखर जाती है। मृत त्वचा के अलावा झुर्रियों को कम करने में भी भाप मददगार साबित होती है।
भाप लेने से चेहरे की त्वचा की अच्छे से सफाई हो जाती है और त्वचा के अंदर जमी गंदगी बाहर निकल आती है। चेहरे से गंदगी साफ करने के लिए आप भाप वाले पानी के अंदर नींबू का रस मिला दें और 15 मिनट तक इस पानी से भाप लें। बालों को भाप देना बहुत ही सरल है। आप बस एक छोटा सा तौलिया ले लें और इस तौलिए को गर्म पानी के अंदर डाल दें।
फिर इस तौलिए को अच्छे से निचौड़ दें और इससे अपने बालों को ढक लें। इस तौलिए को आप 10 मिनट तक बालों पर रहने दें। ऐसा करने से आपके बालों को अच्छे से भाप मिल जाएगी। आप चाहें तो इस प्रक्रिया को दो बार भी कर सकते हैं। बालों को भाप देने इनका झड़ना भी कम हो जाता है और इनका बेजान पन भी खत्म हो जाता है।
जुकाम होने पर डॉक्टर गर्म पानी से भाप लेने की सलाह देते हैं। गर्म पानी से भाप लेने से जुकाम सही हो जाता है और नाक एकदम खुल जाती है। जुकाम होने पर आप एक बड़ा कप पानी का गर्म कर लें। इस पानी के अंदर आप विक्स मिला लें। सिर को किसी कपड़े से ढक्कर इस पानी से 10 मिनट तक भाप लें। दिन में दो बार इस पानी से भाप लेने से जुकाम सही हो जाएगा और नाक भी खुल जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
