24 घण्टे ऑनलाइन

आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बिछुआ, देखें डिजाइन

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग यानि बिछिया (Toe rings) को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा…

24GhanteOnline
July 8, 2025
3 min read
आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बिछुआ, देखें डिजाइन

हिन्दू संस्कृति में टो-रिंग यानि बिछिया (Toe rings) को सुहागिनों के लिए मंगलसूत्र की तरह ही ज़रूरी माना जाता है। टो- रिंग पायल की तरह पैरों की शोभा बढ़ाती है। शादीशुदा महिलाओं के पैर बिछिया पहनने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं। कभी-कभी पुरानी चीज़ों को नए ट्रेंड के साथ मैच करना उन्हें नया बना देता है। ऐसे में भावनाएं भी वही बनी रहती है और एक नया स्टाइल भी मिल जाता है। पैरों का ये खूबसूरत गहना एक बार फिर लड़कियों और महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो चुका है। पारंपरिक गहनों का वजूद कभी भी खत्म नहीं होता है। क्योंकि ये हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइये आपको बिछिया के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में बताएं।

स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स (toe rings)


अगर आपको ज्यादा बड़े डिज़ाइन की टो रिंग्स नहीं पसंद और आप कुछ युनीक और एलीगेंट डिज़ाइन की बिछिया पहनना चाहती हैं तो आप स्टोन वाली या स्टोन के साथ पर्ल वाली टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये तो हर सुहागन महिला जानती है कि टो रिंग्स के डिज़ाइन में उसके साइज़ को आप नीचे से एडजस्ट कर सकती हैं।

toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

टो रिंग्स (toe rings) का सेट

जिन महिलाओं को टो रिंग्स पहनना बहुत ज्यादा पसंद है लेकिन वो सिंपल टो रिंग्स (toe rings) वाला डिज़ाइन पसंद करती हैं तो मार्केट में इन दिनों पांव की पूरी उंगलियों के लिए भी डि़जाइनर टो रिंग्स का सेट मिलता है। ये टो रिंग्स सेट आपको चांदी में भी आसानी से मिल जाएगी इसके अलावा फैंसी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान पर भी आपको इस तरह की टो रिंग्स आसानी से मिल जाएंगी। शादी के बाद आप कर घर में सारा दिन टो रिंग्स पहनकर घूमना चाहती हैं तो आप इस तरह की टो रिंग्स पहनने के बारे में सोच सकती हैं। वैसे आपको अगर टो रिंग्स बेहद पसंद है तो आप इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

केवल शादीशुदा महिलाओं तक सीमित नहीं है टो रिंग्स (toe rings)

पहले टो रिंग्स पहनने का चलन केवल शादीशुदा महिलाओं तक होता था। लेकिन आजकल शौक के लिए लड़कियां भी टो रिंग्स पहनती हैं। खुद को पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक देने के लिए टो रिंग्स को कोई भी पहन सकता है। पायल के साथ इसका लुक और भी शानदार नज़र आता है। toe rings,toe rings enhances the beauty of feet,toe rings fashion,fashion tips,trendy toe rings ,फैशन टिप्स, फैशन ट्रेंड्स, टो रिंग्स,टो रिंग्स से बढ़ाये अपने पैरों की शोभा

गोल्ड से लेकर सिल्वर तक मिलती हैं बिछिया डिज़ाइन

सामान्य घर की महिलाओं से लेकर संपन्न घरों की महिलाओं के लिए हर तरह की टो रिंग्स डिज़ाइन मौजूद रहती है। जिसे गोल्ड टो रिंग्स चाहिए वो गोल्ड टो रिंग्स ले। जिसे सिल्वर टो रिंग्स चाहिए वो सिल्वर टो रिंग्स ले। यही नहीं अब तो लाख की सीप की बिछिया डिज़ाइन भी बाज़ार में आसानी से मिल जाती हैं। आपके पैरों की शोभा बढ़ाती है टो रिंग्स, जानें इसके लेटेस्ट ट्रेंड

पैर के अंगूठे में एक बड़ी टो रिंग (toe rings)

टो रिंग तो वैसे पांव की छोटी उंगलियों में ही पहनी जाती है लेकिन मॉर्डन फैशन की बात करें तो आप सिर्फ पैर के अंगूठे में एक बड़ीटो रिंग भी पहन सकती है ये भी इन दिनों काफी फैशन में है। अंगूठे वाली टो रिंग का फैशन सबसे लेटेस्ट है और जो महिलाएं ज्यादा भागदौड़ वाले काम करती हैं और स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं उनको ऐसे डिज़ाइन वाली टो रिंग जरुर पसंद आएगी। जिस तरह से हाथ में एक कॉकटेल रिंग आपके पूरे हाथ की खूबसूरती के लिए काफी है उसी तरह से पांव में 2-4 बिछिया पहनने की बजाए आप सिर्फ अंगूठे में एक बिछिया पहनकर भी इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…