24 घण्टे ऑनलाइन

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

सिद्धार्थनगर। कलस्टर प्रभारी एवं कलस्टर हेतु चयनित कृषकों का प्रशिक्षण काला नमक चावल की वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु विकास खण्ड बर्डपुर सभागार में जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर.की अध्यक्षता…

24GhanteOnline
June 6, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। कलस्टर प्रभारी एवं कलस्टर हेतु चयनित कृषकों का प्रशिक्षण काला नमक चावल की वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु विकास खण्ड बर्डपुर सभागार में जिलाधिकारी डा.राजा गणपति आर.की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर. ने किसानो का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से आप लोगो से बात करने का अवसर मिला। कृषि विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आप लोग प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी प्राप्त कर खेती की पैदावार में वृद्वि करे। एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत काला नमक चावल को चयनित किया गया है। इसके क्षेत्रफल में वृद्वि हुई है। इसका क्षेत्रफल 2000 हे0 से बढ़कर 18000 हे0 में खेती हो रही है। इसका क्षेत्रफल और बढ़ेगा। दिसम्बर 2024 में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वर्ष माह नवम्बर 2025 में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बहुत वायर आयेगे। किसानो को भी स्टाल के माध्यम से अपने उत्पाद को सीधे बेचने की सुविधा मिलेगी। काला नमक चावल में बहुत से गुण है। यह चावल जनपद की पहचान है। महात्मा गौतम बुद्ध ने इसे प्रसाद के रूप में दिया था। जिला प्रशासन द्वारा किसानो को पूरा सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी चावल को बेचने के लिए भी प्रयास किया जायेगा। काला नमक चावल की पहचान सिद्धार्थनगर के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं पूरे विश्व में है। किसानो द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 को आम भेट किया गया।
जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल द्वारा कलस्टर प्रभारी एवं कलस्टर हेतु चयनित कृषकों का प्रशिक्षण काला नमक चावल की वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानो को काला नमक चावल की खेती करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर विजय सिंह, अपर कृषि अधिकारी सूरज मौर्य आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें