स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया यूपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर शुक्रवार को डिजिटल दुनिया में भी प्रदेश का डंका बजता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ (#TransformingUP) काफी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर शुक्रवार को डिजिटल दुनिया में भी प्रदेश का डंका बजता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ (#TransformingUP) काफी देरतक नंबर वन ट्रेंड बना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और बदलावों को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सराहा। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप, प्रगतिशील और लोक कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून व्यवस्था की खूब प्रशंसा की।
यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में उत्तर प्रदेश (UP) के 'बीमारू राज्य' से 'उत्तम प्रदेश' बनने के सफर की तो सराहना की ही, साथ ही विकास कार्यों, औद्योगिक निवेश, महिला सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों में आए सुधार पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि योगी सरकार ने बीते 8 साल में उत्तर प्रदेश को जिस तरह से बदला है, वह वाकई सराहनीय है।
आज हमारा प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ( UP) अब न सिर्फ एक पर्यटन हब बन रहा है, बल्कि निवेश और उद्योग के लिए भी सबसे पसंदीदा राज्य बन चुका है। यह बदलाव योगी जी के मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।
सोशल मीडिया पर यूपी स्थापना दिवस (UP Foundation Day) पर आयोजित कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को भी व्यापक रूप से साझा किया गया। ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ का यह ट्रेंड बताता है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और यह बदलाव हर वर्ग को गर्व महसूस करा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
