राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों को सिस्टम की अनदेखी नहीं, बल्कि सहयोग और हरसंभव मदद मिलनी चाहिए।
राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक दौरे के दौरान आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में वे छात्र भी शामिल थे, जो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
छात्रों ने इस दौरान आदिवासी समुदाय के लिए संचालित आश्रम स्कूलों की स्थिति समेत कई मुद्दे राहुल गांधी के सामने रखे। कांग्रेस नेता ने उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यान से सुना।
मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर छात्र को पढ़ाई के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलना उसका हक है। उन्होंने कहा कि वंचित समुदायों से आने वाले छात्रों को व्यवस्था की अनदेखी का सामना नहीं करना चाहिए।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा किसी विशेष वर्ग की सुविधा नहीं हो सकती। उनके मुताबिक, देश के प्रत्येक छात्र को बेहतर शिक्षा और पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं मिलना उसका अधिकार है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
उद्धव की पार्टी में बगावत तेज, 6 सांसदों ने बनाई दूरी
शिवसेना (UBT) की गुरुवार को दिल्ली में हुई संसदीय दल की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। इस आपात बैठक में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के 9 लोकसभा…
