मुरझाएं चेहरे पर ये पैक लाएगा गज़ब का निखार
अपने चेहरे को सभी खूबसूरत और बेदाग़ बनाना चाहते है. जिसके लिए कई महिलाए ब्यूटी पार्लर जाकर ढेरों रूपए भी खर्च करती है. लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर वो नेचुरल ग्लो नही आ पता. अपने निखार को बनाएं रखने के लिए आप फ्रूट फेस पैक…
अपने चेहरे को सभी खूबसूरत और बेदाग़ बनाना चाहते है. जिसके लिए कई महिलाए ब्यूटी पार्लर जाकर ढेरों रूपए भी खर्च करती है. लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर वो नेचुरल ग्लो नही आ पता. अपने निखार को बनाएं रखने के लिए आप फ्रूट फेस पैक (fruit face pack) का भी इस्तेमाल कर सकती है. फ्रूट्स जितना फायदेमंद सेहत के लिए होता है, उतना ही त्वचा की रंगत निखारने में भी. ये होममेड फ्रूट फेस पैक (fruit face pack) बनाने में भी बहुत आसान होते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 इफेक्टीव फ्रूट फेस पैक्स के बारे में.
बनाना फेस पैक (fruit face pack)
केले को अच्छी तरह मैश करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं। फिर हल्के हाथों से चेहरा पोंछकर टोनर लगाएं। बनाना फेस पैक त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है और त्वचा को हेल्दी और खूबसूरत बनाता है।
अंगूर फेस पैक (fruit face pack)
अंगूर को पीसकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे अपने चेहरे पर दर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रखें कि अंगूर का पेस्ट मुंह और आंखों के आसपास की महीन रेखाओं पर अधिक लगना चाहिए। इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। अंगूर फेस पैक से झुर्रियां कम होगी और त्वचा जवां नजर आएगी।
एवोकाडो फेस पैक (fruit face pack)
एवोकाडो में प्राकृतिक तेल और वसा जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो मैश कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को एक हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।
जलन और खुजली को ये आसान उपाय करेंगे दूर
अनन्नास फेस पैक (fruit face pack)
बाहर जाने से पहले चेहरे पर अनन्नास की स्लाइस या जूस लगाएं और सूखने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आएगी। साथ ही त्वचा इसे पेस्ट से त्वचा की मृत कोशिकाएं भी घुलकर धुल जाती हैं और बढ़ती उम्र की निशानियां कम नजर आती हैं।
सेब फेस पैक (fruit face pack)
सेब को पीस कर चेहरे पर 10-20 मिनट लगाकर रखें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। चाहें तो इसमें आटा या बेसन मिलाएं ताकि ये चेहरे पर चिपक सके। इस फेस फैक से मिनटों में त्वचा की खूबसूरती बढ़ जाती है। सेब स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ महीन रेखाएं व चेहरे पर उभरी किसी भी तरह की सूजन भी कम करता है।
अपने सोने के तरीके से जानें अपना भविष्य
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
