24 घण्टे ऑनलाइन

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

24GhanteOnline
October 29, 2026
3 min read
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का काम करती हैं। इससे स्किन टोन डार्क हो जाती है और त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। इसे दूर करने के लिए महिलाएं बाजार में उपस्थित कई कॉस्मेटिक आइटम का इस्तेमाल करती हैं जो कि महंगे होने के साथ ही इतने प्रभावी नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए प्राकृतिक चीजों से बने कुछ घरेलू फेस मास्क लेकर आए हैं जिनकी मदद से टैनिंग (Tanning) को आसानी से कम किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में...

बेसन, दही और हल्दी से बना फेस मास्क


बेसन में चेहरे से एक्सेस ऑयल को सोखने के गुण होते हैं, ये त्वचा को गहराई से साफ करता है। हल्दी रंगत निखाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी एक नैचरल हीलर का काम करती है, जिससे स्किन को रिपेयर होने में मदद मिलती है। दही टैनिंग (Tanning) दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद लैक्टॉस स्किन को निखारने का काम करता है। ग्लिसरीन आपकी स्किन में इलास्टिसिटी लाकर उसे सॉफ्ट बनाता है। ऑयली स्किन के लिए ये एक अमेजिंग एक टोनर है।

आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
- गुलाब जल

इस्तेमाल करने का तरीका

इन सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को फेस पैक की तरह त्वचा पर लगाएं। इस पैक का असर आपको 4 से 5 दिनों के अंदर दिखाई देने लगेगा। सिर्फ टैनिंग रीमूविंग के लिए ही नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में आप नियमित रूप से इस फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं। जब टैनिंग पूरी तरह दूर हो जाए तो आप सप्ताह में सिर्फ 3 दिन इस फेस पैक को लगाकर अपनी त्वचा की रंगत को निखरा और उजला बनाए रख सकती हैं।

मूंग दाल और टमाटर से बना फेस मास्क


मूंग दाल चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है और त्वचा को साफ करने में मदद करती है। दूसरी तरफ टमाटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करने के साथ ही इंस्टेंट ग्लो भी लाता है।

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच भीगी हुई मूंग दाल
- 1 चम्मच टमाटर का पल्प

इस्तेमाल करने का तरीका

- पानी में भिगोई हुई मूंग दाल और टमाटर के पल्प का एक पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
- इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर निर्धारित समय के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे…