24 घण्टे ऑनलाइन

दोमुंहे बालों पर ट्राई करें ये होममेड हेयर पैक

बालों की देखभाल न करने की वजह से बाल दोमुंहे (Split Ends) हो जाते है। क्योंकि गर्मी तेज धूप, धूल, गंदगी, केमिकल वाले प्रोडक्ट की वजह से बाल डैमेज हो जाते है। क्योंकि पसीने की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते है जिसमें धूल और…

24GhanteOnline
July 8, 2026
2 min read

बालों की देखभाल न करने की वजह से बाल दोमुंहे (Split Ends) हो जाते है। क्योंकि गर्मी तेज धूप, धूल, गंदगी, केमिकल वाले प्रोडक्ट की वजह से बाल डैमेज हो जाते है। क्योंकि पसीने की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते है जिसमें धूल और गंदगी चिपक जाती है। इसकी वजह से बाल डैमेज हो जाते है।

दोमुंहे बालों (Split Ends Hair) से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में दही ले लें। इसमें एक चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल और एक अंडे का पीला भाग मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। अब इस मास्क को पूरे सिर और बालों में अच्छी तरह से लगा लें। बीस मिनट बाद सिर धो लें।

इसके अलावा पपीते का हेयर पैक लगा सकती है। इसके लिए पपीते को दही मिलाकर बालों में लगा लें। इसके अलावा दोमुंहे बालों (Split Ends Hair) से छुटकारा पाने के लिए बाल धोने से दो घंटा पहले नारियल तेल लगा लें।

एलोवेरा जेल की मदद से भी दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकती है। बालों में एलोवेरा जेल लगा लें। इसके आधे से एक घंटे के बाद सिर धो लें।

इसके अलावा हर तीन महिने में बालों को ट्रीम कराते रहें। अंडे का पीला भाग बालों में लगाएं इससे दोमुंहे बाल ठीक होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।